
00 एसडीएम ने कहा आपसी खींचतान का मामला कर रहे जांच
00 उपमुख्यमंत्री श्री साव तक दे चुके है कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुर ,,,, बिलासपुर के 3 मिशनरी स्कूलों के कर्मचारियों के भविष्य निधि के लगभग 1 करोड़ 5 लाख रुपए के गबन और इस राशि से गबनकर्ताओं द्वारा संपति खरीदने के आरोप और मामले से हड़कंप मच गया है! शासन ने संस्था के कोषाध्यक्ष और सचिव के खिलाफ जांच के आदेश दिए है!

पीड़ित कर्मचारियों ने इसकी शिकायत उप मुख्यमंत्री तक से की है! जिसके जवाब में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आयुक्त केंद्रीय भविष्य निधि और आयुक्त क्षेत्रीय भविष्य निधि को पत्र भेज कार्रवाई के निर्देश भी दिए है!मामला संस्था चर्च ऑफ क्राइस्ट मिशन इन इंडिया बिलासपुर के शासकीय अनुदान प्राप्त प्राथमिक स्कूल चंदवा भाटा, तारबहारा, चर्च ऑफ क्राइस्ट प्राथमिक स्कूल कुड़ूदंड और शेफर्ड मेमोरियल मिडिल स्कूल का है!
आरोप है कि संस्था के कोषाध्यक्ष हेमिल्टन थॉमस और सचिव बिरिम साय टोप्पो ने इन कर्मचारियों के भविष्य निधि का 1 करोड़ 4 लाख 83 हजार 7 सौ 38 रुपए का गबन किया है! जो इनके भविष्य निधि के अप्रैल 2018 से फरवरी 2024 तक की राशि बताई का रही।
कोषाध्यक्ष और सचिव को ये राशि कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा कराना था! आरोप है कि इन पदाधिकारीयो ने इस राशि का गबन कर इससे चल अंचल संपत्ति खरीदी है!
पीड़ित कर्मचारियों ने इसकी शिकायत उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर से की है! शासन ने मामले की जांच का जिम्मा SDM को सौंपा है!
इन कर्मचारियों की मांग है! कि कोषाध्यक्ष और सचिव के खिलाफ FIR दर्ज कर उच्च स्तरीय जांच करा इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
