
बिलासपुर,,,, बिलासपुर जिले के ग्राम चीचिरदा निवासी किसान रवि प्रकाश कौशिक ने बिल्हा थाना प्रभारी उमेश साहू और आरक्षक बलराम विश्वकर्मा के खिलाफ रिश्वत मांगने, गाली-गलौज और झूठा केस दर्ज करने की गंभीर शिकायत पुलिस कप्तान रजनेश सिंह और आईजी से की है!!! पुलिस कप्तान ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरक्षक बलराम विश्वकर्मा को तत्काल निलंबित कर दिया है! साथ ही संपूर्ण प्रकरण समेत थाना प्रभारी उमेश साहू के खिलाफ जांच का आदेश भी दिया हैं!!!



क्या है पूरा मामला?
किसान रवि कौशिक के अनुसार, 19 जुलाई की दोपहर करीब 3 बजे अपने घर की चीचिरदा स्थित खेत में दवाई छिड़काव करने गया था!इसके पहले अपनी इलेक्ट्रॉनिक बाइक को केसला गांव स्थित मौली चौक में खड़ा किया था! करीब 4:00 के आसपास गांव का ही सुखदास बंजारे ने आकर बताया कि पुलिस ने मौली चौक पर धावा बोला है! जहां जुआरियों की धर पकड़ की जा रही है! कार्रवाई में पुलिस ने उसकी इलेक्ट्रिक बाइक को भी जप्त किया है! इतना सुनते ही मैं दौड़ते हुए मौके पर पहुंचा! थानेदार को बताया कि वह किसान है! और खेतों में दवाई डालने के लिए आया था! खेत में जाने से पहले अपनी गाड़ी को यहीं पर खड़ा किया था! इसलिए उसकी गाड़ी छोडी जाए!!!
कार्रवाई से बचने के लिए 20000 रु की मांग
इतना सुनते ही थानेदार उमेश साहू ने गाली गलोज करना शुरू कर दिया! न केवल उसकी इलेक्ट्रिक बाइक को जप्त किया बल्कि जबरदस्ती अपनी जीप में बैठाया! इस दौरान दुहाई देता रहा कि उसका जुआ से कोई लेना-देना नहीं है!!! बावजूद इसके थानेदार गंदी गंदी गालियां देते रहे! थाना पहुंचने के बाद उमेश साहू ने कहा कि यदि बचना चाहता है! तो 20000 रुपए देना होगा! बार-बार कहे जाने के बाद भी थानेदार उमेश साहू लगातार गालियां देते रहे! उन्होंने कहा कि 151 समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेजेंगे!
चॉइस सेंटर से निकाल कर दिया 10000
रवी कौशिक ने पुलिस कप्तान से शिकायत करने के बाद मीडिया को जानकारी दिया कि थाना में पदस्थ आरक्षक बलराम विश्वकर्मा से उसकी पुरानी पहचान है! उसने कहा कि यदि 10000 देगा तो छोड़ दिया जाएगा!
कैसे हुई वसूली?
रवि कौशिक ने बताया कि उसने तत्काल पैसे देने में असमर्थता जताई और फोन पे से भुगतान करने को कहा! लेकिन थाना प्रभारी ने आरक्षक बलराम विश्वकर्मा के माध्यम से रुपया नगद देने को कहा!इसके बाद थाना के पीछे स्थित चॉइस सेंटर गया और 10000 रुपया निकाल 10000 रुपया थाना के अंदर आरक्षक बलराम विश्वकर्मा को दिया! इसके बाद उसे छोड़ा गया! लेकिन थाने से निकलते ही उसके खिलाफ थाना प्रभारी के आदेश पर जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया! बलराम विश्वकर्मा ने बताया कि रुपया कम दिया है! इसलिए अपराध दर्ज किया गया!!
सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान
किसान रवि कौशिक का कहना है! कि फर्जी प्रकरण से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरी ठेस पहुंची है! और वह न्याय की उम्मीद लिए पुलिस कप्तान के पास शिकायत लेकर पहुंचा है!
पुलिस कप्तान की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि शिकायत अत्यंत गंभीर है! और प्रथम दृष्टया तथ्यों को देखते हुए आरक्षक बलराम विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया गया है! थाना प्रभारी उमेश साहू समेत प्रकरण में शामिल सभी लोगों की जांच होगी! रिपोर्ट के आधार पर कठोर कार्रवाई भी होगी!!!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 27, 2026रील का जुनून ऐसा चढ़ा कि हाथ में चाकू लेकर निकल पड़े दबंगई दिखाने, सरकंडा में हथियार लहराकर धमकी भरे अंदाज में बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया संज्ञान, अब पहचान की जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026गांधी चौक से कोतवाली तक तंबाकू दुकानदारों की शामत, 16 दुकानों पर चला चालान का डंडा, 2800 रुपये जुर्माना वसूलकर खाद्य, स्वास्थ्य और पुलिस की संयुक्त टीम ने दी सख्त चेतावनी, दोबारा गलती की तो खैर नहीं…
UncategorizedNovember 27, 2026सरकंडा थाना क्षेत्र में मास्कधारियों का आतंक, अपोलो चौक पर हथियार लहराकर राहगीरों से मारपीट, देर रात सड़क पर बदमाशों का खुला दरबार, पुलिस की गश्त पर सवाल, वायरल वीडियो ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल, अब कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026बिलासपुर में बिरयानी से बर्गर तक खाद्य विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक, सात ठिकानों पर औचक दबिश, पांच खाद्य नमूनों की कुंडली लैब के हवाले, पेस्ट कंट्रोल और मेडिकल फिटनेस के दस्तावेज गायब, दो फर्मों पर नोटिस की गाज…
