
बिलासपुर,,,, सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी की बड़ी कामयाबी, झलमला से मवेशी तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, स्वराज माजदा वाहन समेत 17 मवेशी बरामद, 10.67 लाख की जब्ती, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए।

थाना सीपत क्षेत्र के ग्राम झलमला मेन रोड के पास एक स्वराज माजदा वाहन क्रमांक सीजी 10 डब्लू 8939 में मवेशियों को आरोपियों द्धारा ले जाया जा रहा था जिस पर सीपत पुलिस द्वारा मवेशी को आवागमन किया जा रहा था घटना की सूचना श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा पु से) को देने पर उनके द्धारा उचित वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त हुआ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी सीपत निरीक्षक गोपाल सतपथी के द्वारा झलमला मेन रोड के पास स्वराज माजदा वाहन क्रमांक सीजी 10 डब्लू 8939 में 17 नग मवेशियों (गाय, बछडा, बैल) को नाकेबंदी कर आरोपीगण को हिरासत में लिया गया और स्वराज माजदा वाहन और 17 नैग मवेशी को जप्त कर उक्त आरोपी गण के विरूद्ध थाना सीपत में अपराध धारा 4, 6, 10, छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधि0 एवं 11(ड) पशु कू्ररता अधि0 विधिवत कार्यवाही करते हुये न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 17 नग मवेशी को पशुचिकात्सक से स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद माँ भुवनेश्वरी गौशाला ग्राम गतौरा में सुरक्षार्थ सौंपा गया है। इस कार्यवाही में थाना सीपत पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
