
बिलासपुर,,, ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस को बड़ी सफलता, एफसीआई गोदाम में ताश के फड़ पर छापा, 4 जुआरी गिरफ्तार, 4020 रुपये नकद, ताश-पट्टी, मोबाइल जब्त, एक माह में 19 पर कार्रवाई!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि जुआ/सट्टा खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए, आदेश के परिपालन मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री डी.आर. टण्डन के मार्गदर्शन में आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना क्षेत्र मे जुआ/सट्टा खिलाने वालों पर कार्यवाही करने हेतु थाना स्तर पर मुखबीर तैनात किया गया था इसी क्रम मे थाना बिल्हा को दिनांक 24.07.2025 को मुखबीर से सूचना पर ग्राम निपनिया एफसीआई गोदाम मे फड़ लगाकर कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे है सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के मौके जाकर रेड कार्यवाही कर 04 व्यक्तियों को जुआ खेलते पाये जाने पर पकड़कर थाना लाकर आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, बोरी फट्टी व नगदी रकम 4020- रूपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही कर पृथक से प्रबंधक कार्रवाई की गई। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक उमेश साहू, उनि जी.एल. चन्द्राकर, उनि शत्रुहन प्रसाद लहरे, प्र.आर. 840, आरक्षक 1390, 1210, 1431 की अहम भूमिका रही।
आरोपीगण –
1. संत कुमार बारमते पिता हीरादास बारमते उम्र 38 वर्ष निवासी परसिया थाना पथरिया जिला मुंगेली।
2. शिवा पटेल पिता माकलिकराम पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी निपनिया थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
3. दिलीप गोस्वामी पिता एल. पी. गोस्वामी उम्र 55 वर्ष निवासी जवाहर नगर दुर्ग हा.मु. थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
4. होरिल महिलांगे पिता गैदूराम महिलांगे उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 25, 2026व्यापार विहार की 7500 वर्गफीट आदिवासी जमीन पर अनुमति-अनापत्ति का कैसा खेल? अपर आयुक्त पर सांठगांठ का आरोप, सर्व आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, सीएम से कलेक्टर तक शिकायतों का पोथन्ना, सात दिन में जांच नहीं तो आंदोलन, रिश्वत कांड के बाद अफसरों की कुर्सी बदली, अब जमीन के खेल में किसकी बारी?…
UncategorizedNovember 24, 2026शहर की सड़कें गड्ढों में, जनता धूल में बेहाल, कांग्रेस को श्रीराम सेतु के 2.63 करोड़ की पड़ी! ठेकेदारी के सवाल पर राम-राम, बदहाली पर सवाल आया तो माइक पूर्व अध्यक्ष के हवाले, जवाब में फिर वही पुराना रिकॉर्ड बजा…
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
