
बिलासपुर,,,, सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मल्टी मिलियन डॉलर प्रोजेक्ट के नाम पर आर्मी जवान से 3 लाख की ठगी करने वाले आरोपी की मां ईश्वरी साहू गिरफ्तार, माइक्रोसॉफ्ट लाइसेंस का झांसा देकर की गई थी ठगी।
प्रार्थी सोमेश सिंह पिता विश्राम सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम हथनीकला थाना जरहागांव जिला मुंगेली छ.ग. द्वारा वरिष्ठ कार्यालय में लिखित शिकायत पेश किया कि वह भारतीय सेना में सिपाही के पद पर पदस्थ है, साथ में आरोपी राजू साहू भी पूर्व में भारतीय सेना में कार्यरत् था जो वर्तमान में नौकरी छोड़ दिया है। राजू साहू से सेना में रहने के दौरान जान पहचान हुआ था जो फोन से बीतचीत के दौरान बताया कि मल्टी मिलीयन डालर प्रोजेक्ट में वर्तमान में काम कर रहा है तथा प्रोजेक्ट में अच्छे वर्कर की आवश्यकता है तुम भी काम कर लो बोलने लगा जिससे मैं शासकीय सेवा मंे होने से काम करने में असमर्थता जताया तब वह अपने घर के किसी सदस्य के नाम से काम करने के लिए प्रलोभन दिया और झांसे में लेकर अलग-अलग लोगों से बात कराकर किस्तो में फोन पे के माध्यम से 15,0000रू एवं 150000रू. को अपने मां ईश्वरी साहू के खाते में जमा कराया और बोलने लगा कि अपने रिस्तेदारों पुराने परिचितों, दोस्तों को भी काम करने के लिए बोलो तब मैं उसे प्रोजेक्ट के बारे मंे पूरी जानकारी एवं माइक्रोसाफ्ट का लाइसेंस देने के लिए कहने पर बाद में लायसेंस मिलने की बात कहते हुये आश्वासन देता रहा किन्तु वह कोई लायसेंस नहीं दिया जिससे ठगी होने का एहसास होने पर पैसों की मांग करने पर वह डराते धमकाते हुये पाकिस्तान के एकाउण्ट से तुम्हारे खाते में पैसा डलवा दूंगा तुम कहीं के नहीं रहोगे कहकर डराने लगा, जिससे डर एवं पैसा वापस मिलने के आश्वासन पर तत्काल में मैं रिपोर्ट नहीं किया था इस प्रकार राजू साहू द्वारा मल्टी मिलियन डॉलर के प्रोजेक्ट में काम करने पर माइक्रोसाफ्ट के लायसेंस दिलाने का झांसा देकर 3 लाख रू. लेकर ठगी किया है। प्रार्थी के उक्त शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपिया के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश पाण्डे के निर्देशन में प्रकरण की त्वरित विवेचना करते हुये सउनि देवेन्द्र तिवारी के हमराह टीम तैयार कर आरोपी राजू साहू के निवास पर दबिश देकर राजू साहू की मां श्रीमति ईश्वरी साहू को तलब कर पूछताछ किया गया जिसने बताया कि उसके ICICI के बैंक एकाउण्ट में 150000रू. आना स्वीकार करते हुये बताई कि उसका बेटा राजू साहू दिल्ली में रहकर ऑनलाईन मार्केटिंग का काम करता है एवं उसी का उक्त रकम उसके खाते में आना बतायी, आरोपिया के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपिया ईश्वरी साहू को विधिवत् गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
