
बिलासपुर,,, कोयला कारोबारी और उद्योगपति प्रवीण झा के बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है! आरोपियों ने उनकी कार को टक्कर मारने का भी प्रयास किया है! घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई गई है! पुलिस ने कार नंबर के आधार पर जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी है!
रामा वर्ल्ड में रहने वाले प्रवीण झा कोयला व्यवसायी और उद्योगपति हैं! उनका कार्यालय तारबाहर में है! और कोल वाशरी घुटकू के पास है! सोमवार शाम उनका बेटा दिव्यांश ऑफिस का काम निपटाकर घर लौट रहा था! तभी कॉलोनी के पास पहुंचते ही एक नीली कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और रुकने का इशारा किया! दिव्यांश ने ड्राइवर को गाड़ी साइड में रोकने के लिए कहा! इसके बाद नीली कार में सवार युवक ने शीशा नीचे करने को कहा और फिर हर महीने खर्चा देने की मांग रखी! जब उसने कोई भी खर्चा पानी देने से मना किया तो आरोपी युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी! दिव्यांश ने खतरा भांपकर ड्राइवर को गाड़ी आगे बढ़ाने के लिए कहा! जैसे ही ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ाई तभी युवक ने उनकी कार को टक्कर मारने की कोशिश की! हालांकि ड्राइवर किसी तरह गाड़ी आगे ले गया, लेकिन इस दौरान कार को साइड से टक्कर लगी! जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है! किसी तरह बचकर निकले दिव्यांश ने परिवार को घटना की जानकारी दी! इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई! फिलहाल पुलिस कार नंबर के आधार पर आरोपी युवक की तलाश कर रही है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
