
बिलासपुर,,, सरकंडा क्षेत्र मुक्तिधाम रोड स्थित गेमर्स कम्प्यूटर दुकान में हुई चोरी की घटना को सरकंडा पुलिस ने सुलझा लिया है! दो नाबालिगों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया गया है! पुलिस ने दोनों नाबालिगो से 40,000 मूल्य का इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है!
जानकारी के अनुसार, बंधवापारा निवासी इंदल सिंह गुरु ने थाना सरकंडा में शिकायत दर्ज कराई थी! कि गेमर्स माल कम्प्यूटर गेम की दुकान संचालित करता है! 26 जुलाई की रात दुकान बंद कर घर गया था! दूसरे दिन सुबह दुकान का ताला टूटा मिला! जांच पड़ताल मे पाया की दुकान से सीपीयू, प्लेस्टेशन सहित कंप्यूटर अन्य सामान गायब है!
सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से मदद
पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर जांच शुरू की! घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया! साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया! इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि डबरीपारा क्षेत्र के दो नाबालिग चोरी में संलिप्त हो सकते हैं!
पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्दंश और एएसपी राजेन्द्र जायसवाल सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर दोनों नाबालिगों को उनके परिजनों सहित थाने तलब किया गया! पूछताछ में दोनो ने अपराध स्वीकार किया।पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 24, 2026शहर की सड़कें गड्ढों में, जनता धूल में बेहाल, कांग्रेस को श्रीराम सेतु के 2.63 करोड़ की पड़ी! ठेकेदारी के सवाल पर राम-राम, बदहाली पर सवाल आया तो माइक पूर्व अध्यक्ष के हवाले, जवाब में फिर वही पुराना रिकॉर्ड बजा…
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…
