
बिलासपुर,,,, तालापारा निवासी मौलवी कारी बशीर की पत्नी सलमा की मौत अब एक साधारण मृत्यु नहीं, बल्कि एक संभावित हत्या का मामला बनता जा रहा है! मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब मृतका को छत्तीसगढ़ से दूर उत्तरप्रदेश के रामपुर ले जाकर गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार की तैयारी की गई! परिजनों और मोहल्लेवालों को इस पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी! पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए शव को कब्र से बाहर निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया!
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्य चौंकाने वाले हैं! सलमा के शरीर पर कई स्थानों पर गहरे चोटों के निशान मिले हैं! जिससे यह संकेत मिल रहा है! कि मौत से पहले उसके साथ बर्बर तरीके से मारपीट की गई थी! दाहिनी छाती और दोनों हाथों पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं! दाहिने कंधे से नीचे सीने पर 2.5 सेंटीमीटर लंबा घाव, हाथ के ऊपरी हिस्से में 4×3 सेंटीमीटर का चोट और भुजा पर 6×4 सेंटीमीटर की गंभीर चोट दर्ज की गई है!
और भी चौंकाने वाली बात यह है! कि मृतका के मुंह के भीतर एसिड से जलने के निशान पाए गए हैं! जिससे यह आशंका और गहराती है! कि उसकी मौत में किसी रासायनिक पदार्थ का प्रयोग किया गया हो सकता है! डॉक्टरों की टीम ने बिसरा संरक्षित कर उसे परीक्षण के लिए लैब भेज दिया है! यह रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई!
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि अभी तक पुलिस को पोस्टमार्टम की आधिकारिक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है! रिपोर्ट मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी! वहीं परिजनों ने कारी बशीर पर हत्या का संदेह जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है! मामला पूरी तरह से जांच के दायरे में है! और पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से छानबीन कर रही है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
