
बिलासपुर,,, शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य मार्ग एवं सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं में जन और पशुधन की हानि को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज मंथन सभाकक्ष में बैठक ली! बैठक में नगर निगम, पशु चिकित्सा विभाग, पुलिस और पंचायत प्रशासन के अधिकारियों को आवारा पशुओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए!
मंथन में आयोजित बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले में आवारा पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं! जिससे आम नागरिकों की जान के साथ पशुधन की भी हानि हो रही है! यह चिंताजनक स्थिति है! उन्होंने कहा कि यदि पशु मालिक अपने पशुओं का उचित प्रबंधन करें और उन्हें सड़कों पर छोड़ने से परहेज करें, तो इस समस्या से काफी हद तक निपटा जा सकता है! अन्यथा पशु मालिकों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी!

कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि सड़कों और मुख्य मार्गों पर घूमते पशुओं के मामलों में अब संबंधित पशु मालिकों पर पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी! इसके लिए नगर निगम के सभी जोन कार्यालय, नगर पालिकाएं और पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गई है! जो चिन्हित क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण कर कार्रवाई करेंगे!
बैठक में उपस्थित पुलिस विभाग के उप पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल एवं श्रीमती अर्चना झा ने पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं और एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी! उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर पशु छोड़ना एक दंडनीय अपराध है! जिसके लिए पशु मालिक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है! बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने भी आवारा पशुओं के प्रबंधन के लिए कुछ व्यावहारिक सुझाव दिए! उन्होंने कहा कि प्रत्येक जोन में एक समर्पित निगरानी टीम के जरिए सुबह-शाम निरीक्षण कर पशुओं की पहचान कर उनके मालिकों तक पहुंचे और उन्हें समझाइश दी जाए और कार्यवाही के विषय में भी बताया जाए!
कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ आम नागरिकों को भी जागरूक करना आवश्यक है! इसके लिए सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों और पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि पशु मालिक स्वयं अपनी जिम्मेदारी समझें और पशुओं को खुला न छोड़ें!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.27शराब के पैसों पर सड़क बनी रणभूमि, चाकू-तलवार लेकर भिड़े आठ शुरवीर’; सिरगिट्टी पुलिस की घेराबंदी ऐसी पड़ी भारी कि भागते-भागते गिरे, हथियार समेत धराए और पहुंच गए सीधे कोर्ट….
Uncategorized2026.07.27जब कलेक्टर का चेंबर छोड़ बाहर बुला लाए ‘नंदी बाबा’! गौ सम्मान यात्रा बनी आस्था का महासैलाब, 15 करोड़ हस्ताक्षरों की हुंकार के साथ गोहत्या-निषेध कानून और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज….
Uncategorized2026.07.27मोबाइल उड़ाने निकला ‘जादू’, पुलिस ने ऐसा चलाया अपना जादू कि उतर गया सारा नशा; CCTV बना गवाह, झपटमार जादू दो नाबालिग साथियों समेत गिरफ्तार, मोबाइल और एक्टिवा बरामद….
Uncategorized2026.07.27गुरुनानक चौक पर गुंडो का तांडव, VIDEO वायरल होने के बाद जागी पुलिस, बीच सड़क ऑटो चालक को दौड़ाकर पीटते रहे बदमाश, तमाशा देखती रही व्यवस्था, अब आरोपियों की तलाश में दौड़ रही पुलिस….
