
बिलासपुर,,, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एंव उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

खनिज अमला बिलासपुर द्वारा आज चकरभाटा, सिरगिट्टी, मस्तूरी, जयरामनगर, पिरय्या क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जहाँ सिरगट्टी क्षेत्र मे बिना वैध अभिवहन पास के परिवहन कर रहे रेत लोड 02 हाइवा वाहन, गिट्टी डस्ट लोड 01 हाइवा वाहन एंव इट लोड 01 ट्रेक्टर वाहन को जप्त किया गया। मस्तूरी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन 01 हाइवा वाहन एंव पिरय्या क्षेत्र से खनिज मिट्टी इट का परिवहन करते 01 माजदा वाहन को जप्त किया गया है।

अवैध परिवहन करते पाये गए वाहनों को पुलिस थाना सिरगिट्टी एंव जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा मे रखा गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
