
बिलासपुर,,, रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का सपना अब यात्रियों की मुसीबत बन गया है! झाझरिया प्राइवेट लिमिटेड को जब से स्टेशन के पुनर्विकास का जिम्मा सौंपा गया! तब से यहां अव्यवस्था, लापरवाही और देरी का माहौल बना हुआ है! एक तरफ स्टेशन का चेहरा बदलने की बात, दूसरी तरफ यात्रियों की तकलीफें बढ़ती जा रही हैं!

रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का 467 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है! ठेकेदार इंजीनियर की गिरफ्तारी के बाद न केवल निर्माण कार्य पूरी तरह से रुक गया है!बल्कि स्टेशन की री-डेवलपमेंट योजना भी अधर में लटक गई है!
यह प्रोजेक्ट तीन वर्षों में पूरा किया जाना था! मगर अब इसकी गति बेहद धीमी और अनिश्चित हो गई है! इस योजना के तहत मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन, प्लेटफॉर्म विस्तार, लिफ्ट, एस्केलेटर, एयर कॉनकोर्स सहित कई अत्याधुनिक सुविधाएं प्रस्तावित हैं! लेकिन 37 लाख रुपये की रिश्वतखोरी के मामले में इंजीनियर की गिरफ्तारी ने पूरे सिस्टम को झकझोर दिया है! गिरफ्तारी के बाद निर्माण कंपनी के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई!
जिससे प्रोजेक्ट पर सीधा असर पड़ा है! रेलवे सूत्रों के अनुसार अब निर्माण एजेंसी के हर कदम पर निगरानी रखी जा रही है! जिससे काम बार-बार रुक रहा है! दस्तावेजों की सख्त जांच और ठेकेदार की अनुपस्थिति ने स्टेशन विकास की उम्मीदों पर ब्रेक लगा दिया है! यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं अब कागजों तक ही सीमित हैं! वहीं स्टेशन के गेट नंबर 3 को शेड से घेरकर लंबे समय से बंद किया गया है! कुछ दिन पहले यहां काम शुरू जरूर हुआ था! लेकिन फिर किसी कारणवश दोबारा बंद कर दिया गया! यह गेट यात्रियों की आवाजाही के लिए सबसे अहम था! जिससे रोजाना हजारों यात्री भीतर-बाहर होते थे! इसके बंद होने से यात्रियों को अन्य गेटों से प्रवेश में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है! धक्का मुक्की और भीड़भाड़ की स्थिति अब आम हो चुकी है! जिससे यात्री वर्ग में गहरी नाराजगी है! वहि इस विषय में सीनियर डीसीएम अनुराग ने कहा कि दिए हुवे समय पर ठेकेदार के द्वारा कार्य किया जायेगा अगर कार्य पुरा नही होती तो पेनल्टी लगाई जायेगी!!!
जोनल स्टेशन में 1150 से ज्यादा वाहनों के लिए पार्किंग, स्टेशन के दोनों ओर बड़े एंट्री और एग्जिट डोर, 3 नए फुट ओवरब्रिज, 31 लिफ्ट, 22 एस्केलेटर के साथ 1700 वर्ग मीटर का कमर्शियल एरिया बनाया जाना है। इसके अलावा क्रॉस मूवमेंट को खत्म करने के लिए 9, 10 और 11 नंबर प्लेटफॉर्म का निर्माण कर आरओआर का निर्माण किया जाना है, ताकि ट्रेनें सीधे उसलापुर स्टेशन की तरफ बढ़ सकें…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
