
बिलासपुर,,, देश के सबसे बड़े थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स में से एक, सीपत स्थित एनटीपीसी में आज दोपहर करीब 12 बजे बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया! बॉयलर नंबर-5 में मरम्मत कार्य के दौरान भारी भरकम लोहे के हिस्से गिरने से कम से कम 5 मजदूर चपेट में आ गए हैं! जिनमें से 3 मजदूर की मौत हो गयी है! लेकिन एनटीपीसी प्रबंधन ने सिर्फ एक मजदूर के मरने की पोस्ट की है! मजदूरों की स्थिति को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है!
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त शटडाउन के दौरान मरम्मत कार्य किया जा रहा था! इसी दौरान लोहे के भारी भरकम सामन ट्रांसपोर्ट किया जा रहा था! तकनीकी गड़बड़ी के कारण चेन टूटने से भारी-भरकम लोहे का स्ट्रक्चर गिर पड़ा! जिससे नीचे कार्यरत मजदूर दब गए!
सूत्रों के मुताबिक, हादसे के समय बॉयलर के अंदर करीब 10 से 15 मजदूर कार्यरत थे! कम से कम पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं! इनमें से 3 की मौत हो चुकी है! शेष मजदूरों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है! सभी मजदूर पोड़ी गांव के निवासी हैं!
हादसे के बाद एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से सिर्फ एक मौत की पुष्टि की गई है! लेकिन स्थानीय सूत्र और मजदूर संगठन दावा कर रहे हैं! कि कई और की मौत हो चुकी है! घायल मजदूरों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल और कुछ को निजी अस्पतालों में रेफर किया गया है!
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

भीषण हादसे ने एनटीपीसी की औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं! यह पहली बार नहीं है! जब सीपत एनटीपीसी में मरम्मत या संचालन के दौरान बड़ा हादसा हुआ तो मजदूर संगठनों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है!!!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…
UncategorizedNovember 22, 2026सहकारी बैंक में ‘वन टू का फोर’ का खेल! चेकों में कांट-छांट कर 3.38 लाख का गोलमाल, कैशियर-लेखापाल और समिति के प्राधिकृत अधिकारी गिरफ्तार, खुद फरियादी बनकर बचने की कोशिश भी नहीं आई काम, दो आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर…
