
बिलासपुर,,,, रेल प्रशासन, मंडल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले रेलवे अंडरब्रिजों में आम नागरिकों को सुगम, सुरक्षित व निर्बाध सड़क आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के LHS 366 तारबाहर अंडरब्रिज में मवेशियों की आवाजाही को रोकने हेतु काऊ कैचर लगाने का कार्य रेल प्रशासन द्वारा सफलता पूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण हो जाने के पश्चात आज दिनांक 07 अगस्त 2025 की रात्रि 23:00 बजे से यह अंडरब्रिज आम जनता के सुगम, निर्बाध और सुरक्षित आवागमन हेतु खोल दिया जाएगा। ज्ञात हो कि यह अंडरब्रिज दिनांक 15 जुलाई 2025 (मंगलवार) से मवेशियों की रोकथाम हेतु काऊ कैचर लगाने के लिए अस्थायी रूप से बंद किया गया था। तकनीकी कारणों से इस कार्य की अवधि बढ़ाकर 10 अगस्त 2025 (रविवार) तक की गई थी। रेल प्रशासन द्वारा आमजनों को शीघ्र राहत प्रदान करने हेतु इस कार्य को निर्धारित समय से पहले सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है ।आमजनों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 07 अगस्त की रात्रि 23:00 बजे से ही इसे पुनः चालू किया जा रहा है। रेल प्रशासन आमजन से सहयोग हेतु आभार प्रकट करता है एवं उनकी सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यों को तत्परता से पूर्ण करने हेतु संकल्पित है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
