
बिलासपुर,,, थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटर सायकल चोरी के मामले में दो आरोपियों इमरान खान और लक्की यादव को गिरफ्तार कर चोरी की एक्टिवा CG10/BY4859 बरामद की। आरोपियों को शनिचरी वाल्मिकी चौक से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अर्जुन दास बजाज पिता स्व. शीतल दास उम्र 50 वर्ष निवासी कश्यप कालोनी गली नं.-04 कुम्हारपारा गली थाना कोतवाली बिलासपुर ने दिनांक06.08.25 थाना सिटी कोतवली मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि कश्यप कालोनी में अपने घर के पास रात्रि में 23.00 बजे लॉक कर मोटर सायकल एक्टिवा क्रमांक – CG10/BY4859 को घर के अंदर चला गया था रेल्वे स्टेशन जाने के लिए रात्रि करीब 03.00 बजे उठा तो देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक्टिवा को चोरी कर लिया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अप.क्र. – 390 / 25 धारा 303 (2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था प्रकरण में माल मशरूका की लगातार पतासाजी की जा रही थी श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा चोरी के प्रकरणों में गंभीरता से पतासाजी कर कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी – इमरान खान उर्फ इम्मू एवं लक्की यादव उर्फ लक्कू को शनिचरी वाल्मिकी चौक से अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया जो प्रकरण की मशरूका मोटर सायकल एक्टिवा क्रमांक – CG10/BY4859 को चोरी कर उपयोग करना एवं शनिचरी वाल्मिकी चौक नदी किनारे के पास छोड देना बताया आरोपी से मोटर सायकल एक्टिवा क्रमांक – CG10 / BY 4859 को जप्त कर आरोपी को दिनांक 07.08.25 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी विवेके कुमार पाण्डेय, सउनि भोलेनाथ तिवारी हमराह स्टॉफ आर. गोकूल जांगडे, धीरेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र तोमर के विशेष योगदान रहा है।
आरोपी 👇 👇
01. इमरान खान पिता नजीम खान उम्र 30 वर्ष निवासी चांटीडीह मौर्या काम्प्लेक्स के पास सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग. ।
02. लक्की यादव उर्फ लक्कू उम्र 22 वर्ष निवासी करबला चौक कुम्हारपारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. ।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…
UncategorizedNovember 22, 2026सहकारी बैंक में ‘वन टू का फोर’ का खेल! चेकों में कांट-छांट कर 3.38 लाख का गोलमाल, कैशियर-लेखापाल और समिति के प्राधिकृत अधिकारी गिरफ्तार, खुद फरियादी बनकर बचने की कोशिश भी नहीं आई काम, दो आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर…
