
बिलासपुर,,,, नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज, छेड़खानी और चाकू लेकर दौड़ाने की घटना ने कर्मचारियों में दहशत फैला दी है! सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी राजनेश सिंह से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई! एसपी ने मौके पर मौजूद सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केवट को आरोपी और उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए!
कर्मचारी कीर्ति बर्मन ने बताया कि वह और उनके साथी रोजाना सुबह बछेरा तालाब, तिफरा में सफाई के लिए जाते हैं! इस दौरान अज्ञात व्यक्ति, अरुण मानिकपुरी वहां आकर गाली-गलौज, छेड़खानी और चाकू दिखा कर धमकी देता है! कभी बेल्ट से मारने को दौड़ाता है!कभी कॉलर पकड़कर मारपीट करने में उतर जाता है! जिसके खिलाफ सिरगिट्टी थाने में शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया!
कर्मचारी गिरजा शंकर बर्मन ने बताया कि तीन दिन पहले आरोपी ने उनके भाई को रास्ते से रूम मालिक के घर तक मारते-मारते पहुंचाया!बीच-बचाव करने पर उन्हें भी धमकाया गया! आरोपी रोज नशाखोरी करता है! और सफाई कर्मचारियों को डराता-धमकाता है!
कर्मचारियों का कहना है! कि भले ही आरोपी गिरफ्तार हो गया है!लेकिन उसके साथी अब भी क्षेत्र में घूम रहे हैं! जिससे उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर डर है! घटना में गिरजा शंकर बर्मन अपनी बीमार बच्ची को अस्पताल ले जा रहे थे! तभी आरोपी ने उनका पीछा किया!वे भागकर मेडिकल के पास पहुंचे और अपने परिचितों को बुलाया, जिसके बाद आरोपी शराब दुकान की ओर भाग गया!
पुलिस ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया है! कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी! नगर निगम कर्मचारी इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं! ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
