
बिलासपुर,,,,, थाना सकरी पुलिस ने सार्वजनिक मार्ग पर बाधा उत्पन्न करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 युवकों को गिरफ्तार किया है! आरोपियों ने उसलापुर स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने मुख्य सड़क पर बुलेट मोटरसाइकिल गाड़ी को खड़ी कर जन्मदिन मनाया और इस दौरान सड़क पूरी तरह जाम हो गई! घटना 07 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे की है!
जब आरोपियों ने बुलेट की टंकी पर केक रखकर जन्मदिन मनाया और वीडियो शूट किया! तो इस हरकत के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया! जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा! शिकायत मिलने पर थाना सकरी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की और अपराध क्रमांक 546/2025 के तहत बीएनएस की धारा 126(2), 285, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया!
पुलिस ने जन्मदिन मनाने में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल को भी ज़ब्त कर लिया है! आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है!
बिलासपुर पुलिस ने सख़्त निर्देश दिया है! कि सार्वजनिक मार्गों को बाधित कर किसी भी प्रकार का आयोजन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और इस तरह की गतिविधियों पर निगरानी लगातार जारी रहेगी!!!
10 आरोपी गिरफ्तार… 👇👇👇
1. रवि चतुर्वेदी पिता मंजु चतुर्वेदी, उम्र 20 वर्ष, निवासी सतनाम नगर, अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर
2. ऋतिक सोनी पिता पी.एस. सोनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी आनंद नगर, उसलापुर थाना सकरी, जिला बिलासपुर
3. गोविंद रजक पिता जमुना प्रसाद रजक, उम्र 19 वर्ष, निवासी उसलापुर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर
4. निखिल पटेल पिता रामा पटेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी साई नगर, उसलापुर थाना सकरी, जिला बिलासपुर
5. प्रशांत भारती पिता पंकज भारती, उम्र 19 वर्ष, निवासी साई नगर, उसलापुर थाना सकरी, जिला बिलासपुर
6. ओंकार लहरे पिता महेश लहरे, उम्र 20 वर्ष, निवासी बगीचापारा, अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर
7. विक्रांत लहरे पिता कुंवर सिंह लहरे, उम्र 19 वर्ष, निवासी डीहपारा, अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर
8. समीर नवरंग पिता भवानी नवरंग, उम्र 25 वर्ष, निवासी आनंद नगर, उसलापुर थाना सकरी, जिला बिलासपुर
9. असकरण दास कुर्रे पिता पंचूराम कुर्रे, उम्र 20 वर्ष, निवासी बगीचापारा, अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर
10. विशाल लहरे पिता राजकुमार लहरे, उम्र 20 वर्ष, निवासी बगीचापारा, अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.27शराब के पैसों पर सड़क बनी रणभूमि, चाकू-तलवार लेकर भिड़े आठ शुरवीर’; सिरगिट्टी पुलिस की घेराबंदी ऐसी पड़ी भारी कि भागते-भागते गिरे, हथियार समेत धराए और पहुंच गए सीधे कोर्ट….
Uncategorized2026.07.27जब कलेक्टर का चेंबर छोड़ बाहर बुला लाए ‘नंदी बाबा’! गौ सम्मान यात्रा बनी आस्था का महासैलाब, 15 करोड़ हस्ताक्षरों की हुंकार के साथ गोहत्या-निषेध कानून और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज….
Uncategorized2026.07.27मोबाइल उड़ाने निकला ‘जादू’, पुलिस ने ऐसा चलाया अपना जादू कि उतर गया सारा नशा; CCTV बना गवाह, झपटमार जादू दो नाबालिग साथियों समेत गिरफ्तार, मोबाइल और एक्टिवा बरामद….
Uncategorized2026.07.27गुरुनानक चौक पर गुंडो का तांडव, VIDEO वायरल होने के बाद जागी पुलिस, बीच सड़क ऑटो चालक को दौड़ाकर पीटते रहे बदमाश, तमाशा देखती रही व्यवस्था, अब आरोपियों की तलाश में दौड़ रही पुलिस….
