Fri. Oct 30th, 2026

“मामा बोलकर ले गया सुनसान जगह, मासूम पर चाकू से हमला बच्चे की समझदारी और पुलिस की तेजी ने बचाई जान, आरोपी की तलाश जारी…

बिलासपुर मस्तूरी,,, बीते रविवार को महेश बरगाह निवासी लिमतरा पहरीपारा के लिए भारी मुसीबत लेकर आई जहां एक अज्ञात ब्यक्ति द्वारा महेश के बेटे सूर्यांश का मामा हूं! आपका बोल कर हत्या के नियत से साथ बटाहील पुलिया के पास लें गया और आगे पीछे से कई ताबड़तोड़ हमले किए पर इस बीच बच्चा बचाव बचाव चिल्लाता रहा और राहगीरों नें आवाज सुन कर उस ओर दौड़ा इतने में अज्ञात ब्यक्ति बच्चे क़ो छोड़ भाग खड़ा हुआ जिसके बाद डायल 112 क़ो कॉल किया गया और तत्काल मौक़े पर पहुंची राहत गाड़ी द्वारा खून से लतपथ बच्चे क़ो सिम्स में लें जाया गया और तुरंत उपचार मिलने से अब बच्चे की हालात सामान्य बताई जा रही है

होश में आने के बाद बच्चे नें बताया…

सूर्यांश मै आपका मामा हूं बोला और चॉकलेट खिलाने की बात बोल कर रेलवे क्रॉसिंग गतौरा के पास लें गया था फिर पीछे से मुंह क़ो दबा कर चाकू से मार रहा था गर्दन में आगे पीछे से पीठ में कई बार चाकू से वार किया पर बच्चे नें अक्लमंदी दिखाते हुए मरने का नाटक किया और गिर गया जिसके बाद मौका मिलते ही चिल्लाया बचाव बचाव फिर राहगीरों नें सुन कर पुलिस क़ो सुचना दी तब उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

वही इस पुरे मामले से गाँव में सब चिंतित है और सभी बच्चे की सलामती की दुआ कर रहें है पुलिस के अनुसार अज्ञात ब्यक्ति जिस गाड़ी से आया था उसको पुलिस नें जप्त कर लिया है और आगे की तप्तीस में लग गई है ऐसी आशंका है की हमला करने वाला पिपरसत्ती गाँव का हो सकता है केस की हर पहलु क़ो बारीकी से ख़गाला जा रहा है गाड़ी मालिक की भी तलाश की जा रहीं हैं देखना होगा ये दरिंदा कब पुलिस की पकड़ में आता है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed