
बिलासपुर,,, शहर में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रविवार को बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जूनी लाइन इलाके में नशे के अड्डे पर दबिश दी! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया!
दरअसल, जूनी लाइन क्षेत्र में बीते कई महीनों से नशेड़ी खुलेआम नशाखोरी कर रहे थे! स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार शिकायत के बावजूद थाना सिटी कोतवाली द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे क्षेत्रवासी नाराज़ थे!

इसी को लेकर एसएसपी रजनेश सिंह ने अचानक थाना सिटी कोतवाली पहुंचकर स्टाफ को फटकार लगाई! और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए! इसके बाद एसएसपी स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे! जहां इलाके की घेराबंदी की गई, और झाड़ियों व सुनसान स्थानों में छिपे करीब आधा दर्जन नशेड़ी रंगे हाथ नशा करते पकड़े गए! इनमें कुछ आरोपी झाड़ियों में छिपे हुए थे! जिन्हें पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा!
मौके से नशे के इंजेक्शन, सिरिंज और अन्य मादक पदार्थ भी बरामद किए गए! गिरफ्तार आरोपियों को सिटी कोतवाली लाकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में विधिवत कार्रवाई की गई है!
इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार, टीआई देवेश राठौर एवं एसीसीयू की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे का कारोबार करने वालों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय जनता ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि जूनी लाइन को जल्द ही नशे के चंगुल से मुक्त किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
