
बिलासपुर,,,, मस्तूरी क्षेत्र के पचपेड़ी, चिल्लाटी, केवटाडीह समेत करीब दर्जन भर गांवों के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंप ठप विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त कराने और खेतों में सुख रही खड़ी फसल को बचाने गुहार लगाई है!

कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों और किसानों ने बताया कि बारिश के आभाव में उनके खेत में खड़ी फसल सुख रही है!

खेतों में दरार पड़ गए है! पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में इन गांवों में पानी पहुंचने 67 लाख रुपए की लागत से नहर का निर्माण कराया गया था!

इसके बावजूद आज तक उनके खेतों में नहर का पानी नहीं पहुंच रहा है! बारिश हो नहीं रही जिसके कारण खेतों में खड़ी फसल सुख रही है! ऐसे में उनके सामने भूखों मरने की नौबत है! इसके अलावा बदहाल विद्युत व्यवस्था भी उनके लिए परेशानी का सबक बना हुआ है! जिसके चलते उनकी दैनिक जीवन शैली और खेती बर्बाद हो रही है! ग्रामीणों का कहना है! कि उन्होंने कई बार विधायक दिलीप लहरिया प्रशासन के अफसरों और बिजली विभाग के अफसरों से शिकायत भी की इसके बावजूद न तो उनके खेतों पर पानी पहुंच रहा, और न ही बदहाल विद्युत व्यवस्था में कोई सुधार हुआ, ग्रामीणों ने व्यवस्था नहीं सुधरने पर सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
