
बिलासपुर,,,, पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा है! उनके कब्जे से 320 नग कोडीन फॉस्फेट एवं ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त ओनेरेक्स कफ सिरप, एक ग्रे रंग की पल्सर बाइक और 04 एंड्रॉइड मोबाइल जब्त किए गए हैं!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में सायबर सेल और थाना कोनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफलता मिली! पुलिस को सूचना मिली कि नशे का बड़ा जखीरा बिलासा ताल क्षेत्र में खपाने की तैयारी है! सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर चार संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया! और उपयोग के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद किया!
गिरफ्तार आरोपियों का नाम पता ठिकाना:
पकड़े गए आरोपियों का नाम आशु महतो ,साहिल दहिया, अंकित चौहान और सुनील शर्मा है! सभी आरोपी धनपुरी शहडोल के रहने वाले हैं!
गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस नारकोटिक्स की धारा 21(सी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है! पुलिस ने बताया कि पुलिस कप्तान रजनीश सिंह के आदेश पर पकड़े गए सभी नशे के व्यापारियों के खिलाफ एण्ड-टू-एण्ड विवेचना की जाएगी! फाइनेंशियल इन्वेस्टीगेशन कर संपत्ति को राजसात किया जाएगा!
संपूर्ण कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, एएसपी ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर अनुज कुमार, सीएसपी कोतवाली गगन कुमार सहित थाना कोनी पुलिस व सायबर सेल की टीम शामिल रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए पुरस्कार की घोषणा की है।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 17, 2026बिलासपुर में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग का शिकंजा, इटवा-पाली और पहँदा में अवैध उत्खनन करते 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ाए, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर दो जगह छापेमारी, किसी की ट्रॉली नहीं बची, खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 17, 2026खाद्य विभाग का हंटर तैयार, 15 दिन तक होटल-ढाबों से ठेलों तक मचेगी जांच की हलचल, मिठाई-बिरयानी के जहरीले रंगों पर नजर, अखबारी कागज में खाना परोसने वालों की भी खैर नहीं…
UncategorizedNovember 17, 2026NTPC की राखड़ में दबने चला भिलाई का ऐतिहासिक तालाब, निजी जमीन की आड़ में 3 एकड़ सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का खेल, बिना पंचायत प्रस्ताव और अनुमति चल रहा राखड़ भराव, ट्रांसपोर्टरों से लेकर भू-माफियाओं तक पर उठे सवाल, आखिर किसके इशारे पर चल रहा सरकारी जमीन पाटने का यह गोरखधंधा?
UncategorizedNovember 17, 2026अजबे छत्तीसगढ़ की गजबे न्यायधानी, 24×7 अन्नपूर्ति का निकला दिवाला, ग्रेन ATM फिर ठप, कभी अनाज गायब तो कभी मशीन बीमार, हैट्रिक पर हैट्रिक फेल्योर के बाद भी अफसरों की कुर्सी सलामत, पायलट प्रोजेक्ट की ऐसी दुर्गति पर जवाबदेही किसकी?
