

बिलासपुर,,, शहर में देर रात तक तेज आवाज में बज रहे डीजे पर बिलासपुर पुलिस ने सख्ती दिखाई है! शुक्रवार को सिविल लाइन पुलिस ने कोलाहल अधिनियम के तहत दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए तेज आवाज में बज रहे डीजे साउंड सिस्टम को जब्त कर लिया. पुलिस ने यह कार्रवाई शहरवासियों की शिकायत के बाद की है! जो आए दिन ध्वनि प्रदूषण से परेशान रहते हैं!!!
एक जगह छोटा हाथी, दूसरी जगह रघुवेंद्र सभा भवन के पास
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई एक छोटा हाथी वाहन पर की गई! जिसका नंबर सीजी 10 सी 9219 है! इस गाड़ी में डीजे साउंड सिस्टम लगाकर तेज आवाज में बजाया जा रहा था! पुलिस ने मौके पर पहुंचकर न सिर्फ गाड़ी जब्त की, बल्कि उसमें लगे 4 बेस बॉक्स, 4 टॉप बॉक्स और 2 एम्पलीफायर भी जब्त कर लिए.
वहीं, दूसरी कार्रवाई रघुवेंद्र सभा भवन के पास की गई, जहां एक कार्यक्रम में तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाए जा रहे थे! पुलिस ने यहां भी नियमों का उल्लंघन होता देख डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया!
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई, फिर भी नहीं माने डीजे संचालक
पुलिस का कहना है! कि डीजे संचालकों पर पहले भी कई बार कार्रवाई की जा चुकी है! लेकिन इसके बावजूद वे नियमों को ताक पर रखकर मनमानी करते हैं! देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजने से न सिर्फ बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी होती है! बल्कि छात्रों को भी पढ़ाई में दिक्कत आती है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
