
बिलासपुर,,, सबसे ज्यादा लदान देने वाले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन से लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नागपुर मेल एक्सप्रेस के गार्ड जब रनिंग रूम में आराम कर रहे थे, तभी अचानक उनके ऊपर लगा सीलिंग फैन नीचे गिर गया। गार्ड उस समय सो रहे थे, लेकिन गनीमत यह रही कि पंखा मच्छरदानी में फंस गया और बड़ा हादसा टल गया। यदि मच्छरदानी न होती तो गार्ड गंभीर रूप से घायल हो सकते थे। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है जिसने रेलवे की लापरवाही की पोल खोल कर रख दी है ।

इस घटना ने रनिंग रूम की व्यवस्था और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि रनिंग रूम की अव्यवस्था और जर्जर स्थिति की शिकायत पहले भी की जा चुकी है, लेकिन उस पर उचित कार्रवाई नहीं हुई। इस हादसे की जानकारी ट्विटर के माध्यम से रेल मंत्री को दी गई है। वहीं, स्थानीय रेल अधिकारी इस मामले में फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार अफसरों ने इसे घोर लापरवाही माना है और इस मामले की जांच शुरू करते हुए रनिंग रूम इंचार्ज रविकांत को निलंबित कर दिया है
रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि यह लापरवाही उनकी जान पर भारी पड़ सकती थी। उन्होंने मांग की है कि रनिंग रूम सहित रेलवे के सभी ठहराव स्थलों की तुरंत जांच कर मरम्मत कराई जाए। घटना ने रेलवे सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि रेल अधिकारियों की लापरवाही के चलते आए दिन हो रहे हादसों के बाद भी रेल प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा है ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
