
बिलासपुर,,,, जिले में शिक्षा देने वाले संस्थान के भीतर ही भ्रष्टाचार का चौंकाने वाला चेहरा उजागर हुआ है! मस्तूरी ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 सी.एस. नौरके का रिश्वत मांगने वाला ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है!
मामला शिक्षक संतोष कुमार साहू से जुड़ा है! शिकायत पत्र के अनुसार, साहू को मेडिकल खर्च की प्रतिपूर्ति के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी ने ₹1,87,459 स्वीकृत किया था! लेकिन भुगतान जारी करने से पहले नौरके ने खुलेआम 10% कमीशन की मांग की! वायरल ऑडियो में साफ सुना जा सकता है! कि वह कह रहा है! “भुगतान चाहिए तो 10% देना पड़ेगा!” इतना ही नहीं रिश्वतखोर कर्मचारी ने कहा है! कि ऊपर तक कमीशन की राशि देनी पड़ती है! इसलिए कमीशन जल्दी भेज दो! इसके लिए वह अपने आसपास रहने वाले कुछ लोगों के नाम लेकर उनके माध्यम से पैसा भिजवाने की बात शिक्षक से कहता सुनाई दे रहा है!
शिक्षक ने जब रिश्वत देने से साफ इनकार कर दिया, तो उसकी फाइल रोक दी गई। जबकि बाक़ी सभी शिक्षकों को 15 जुलाई को भुगतान कर दिया गया, साहू को केवल इसलिए राशि नहीं मिली क्योंकि उन्होंने घूस नहीं दी। बढ़ते विवाद के बाद मस्तूरी BEO टंडन के हस्तक्षेप पर भुगतान तो जारी कर दिया गया, लेकिन अब रिश्वतखोरी का ऑडियो सामने आने से विभाग में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि इस मामले का खुलासा 10 अगस्त मीडिया के माध्यम से पहले उजागर किया गया था। तब जिला शिक्षा अधिकारी तांडे ने नौरके से तीन दिन में जवाब तलब किया था, लेकिन उसके बाद भी इतने दिन बीतने के बाद भी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।

अब बड़ा सवाल यह है कि जब पुख्ता सबूत ऑडियो के रूप में सामने है, तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? क्या शिक्षा विभाग ऐसे भ्रष्ट बाबुओं को बचा रहा है या फिर ईमानदार शिक्षकों को दबाव में रखने की नीतियों पर चल रहा है? ऑडियो वायरल होने के बाद अब सबकी निगाहें जिला शिक्षा अधिकारी पर टिक गई हैं कि वे नौरके को तत्काल निलंबित करेंगे या विभाग की साख को पूरी तरह दांव पर लगा देंगे। सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर भ्रष्ट बाबू किन उच्च अधिकारियों के लिए 10% कमीशन मांग रहा था क्या वसूली के इस खेल में शिक्षा विभाग में कोई सिंडिकेट काम कर रहा है.?? अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी और शिक्षा विभाग इस मामले को लेकर कब तक क्या कार्यवाही करता है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
