
बिलासपुर,,,, सिविल लाइन थाना पुलिस ने शराब भट्टी मंगला क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है! घटना 3 जुलाई 2025 की है! जब आरोपी अमित यादव उर्फ फोनी (27 वर्ष), निवासी मंगला आजाद चौक, ने शराब भट्टी के पास एक व्यक्ति से पैसे की मांग की। पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए शराब की शीशी से उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसे लगातार निगरानी एवं सूचना तंत्र के माध्यम से खोजा जा रहा था। आखिरकार 8 सितम्बर को सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। उसे गिरफ्तार कर बिलासपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 766/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 119(1), 296, 115(2) और 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
