
बिलासपुर,,, हाईकोर्ट की तल्खी और स्टेट से लेकर सम्भाग और जिला स्तर के पुलिस व प्रशासन के अफसरों को पक्षकार बनाने के बाद भी चाकूबाजो का शहर में बोलबाला है! कांग्रेस की सभा थी! सिपाही से लेकर पुलिस और प्रशासन के अफसर तैनात रहे बावजूद इसके सभा समापन के बाद मुंगेली नाका चौक पर सरेराह घपाघप चाकू चल गया! जमकर मारपीट हुई! इस वारदात ने एक बार फिर कांनूंन व्यवस्था के हालात और बदमाशो के साहस को उजागर कर दिया! इस वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा और 3 लोगो के घायल होने की भी खबर है!
शाम लगभग चार बजे मुंगेली नाका चौक के ग्रीन गार्डन में आयोजित सभा का समापन हुआ! पर मैदान से निकलती भीड़ को नियंत्रित करने के बजाय स्टाफ वहां से नदारद हो गया! जिससे जाम लगा रहा अव्यवस्था खुलकर सामने आ गई!
इसी दौरान मैदान के बाहर 3 बाइक में सवार 4-5 युवाओं और कार चालक के बीच किसी बात को लेकर तू-तू… मैं-मैं… हो गई!
और सड़क पर ही दनादन मारपीट होने लगी, इसी बीच युवाओं ने कार चालक पर चाकू से हमला कर दिया, वह मौजूद नागरिकों ने बीच बचाव कर झगड़ा शांत कराया!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
