
रायपुर,,,, राजधानी में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान रायपुर पुलिस ने असामाजिक तत्वों, बदमाशों और अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक संदिग्धों और अपराधियों को हिरासत में लिया! इस पूरी कार्रवाई में पुलिस की तत्परता और सख्ती के चलते किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई, जिससे झांकी विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई!


पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में पूरे शहर में पुलिस बल तैनात रहा! उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया था! कि झांकी विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए!

इस निर्देश के पालन में पुलिस ने 08-09 सितंबर की दरम्यानी रात को चल रही झांकी के दौरान 111 से अधिक बदमाशों, शरारती तत्वों और असामाजिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट, चोरी और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की!

झांकी के दौरान अवैध रूप से चाकू, कैंची और अन्य हथियार लेकर घूम रहे 10 से अधिक लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया! आरोपियों के कब्जे से एक दर्जन से अधिक चाकू और कैंचियां जप्त की गईं!

भीड़ में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने अपने हाथों में भारी लोहे का कड़ा पहन रखा था! जिससे वे अन्य लोगों पर हमला कर रहे थे! पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 20 किलो वजनी कड़े जब्त किए और सख्त चेतावनी दी!

इसके साथ ही, थाना मौदहापारा क्षेत्र में एक आरोपी को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया! वहीं, 10 से अधिक नाबालिग संदिग्धों को पकड़कर उनके परिजनों को बुलाकर सख्त समझाइश दी गई और सुपुर्द कर दिया गया!

रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि आगामी त्यौहारों में भी इस तरह की सतर्कता और कार्रवाई जारी रहेगी ताकि शहर की शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 17, 2026बिलासपुर में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग का शिकंजा, इटवा-पाली और पहँदा में अवैध उत्खनन करते 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ाए, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर दो जगह छापेमारी, किसी की ट्रॉली नहीं बची, खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 17, 2026खाद्य विभाग का हंटर तैयार, 15 दिन तक होटल-ढाबों से ठेलों तक मचेगी जांच की हलचल, मिठाई-बिरयानी के जहरीले रंगों पर नजर, अखबारी कागज में खाना परोसने वालों की भी खैर नहीं…
UncategorizedNovember 17, 2026NTPC की राखड़ में दबने चला भिलाई का ऐतिहासिक तालाब, निजी जमीन की आड़ में 3 एकड़ सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का खेल, बिना पंचायत प्रस्ताव और अनुमति चल रहा राखड़ भराव, ट्रांसपोर्टरों से लेकर भू-माफियाओं तक पर उठे सवाल, आखिर किसके इशारे पर चल रहा सरकारी जमीन पाटने का यह गोरखधंधा?
UncategorizedNovember 17, 2026अजबे छत्तीसगढ़ की गजबे न्यायधानी, 24×7 अन्नपूर्ति का निकला दिवाला, ग्रेन ATM फिर ठप, कभी अनाज गायब तो कभी मशीन बीमार, हैट्रिक पर हैट्रिक फेल्योर के बाद भी अफसरों की कुर्सी सलामत, पायलट प्रोजेक्ट की ऐसी दुर्गति पर जवाबदेही किसकी?
