
बिलासपुर,,,, शहर में नशे के सौदागरों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है! थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने 114 नग प्रतिबंधित Buprenorphine Injection (2 ML प्रति नग) के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है! इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से एक पल्सर मोटर साइकिल (CG10/BN2344) भी जब्त की गई है! जिसकी अनुमानित कीमत ₹50,000 आंकी गई है!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जयसवाल और सीएसपी कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई! पुलिस को सूचना मिली थी! कि कुछ लोग ज्वाली नाला क्षेत्र में नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे हैं!
दिनांक 08.09.2025 को कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर दो व्यक्तियों को पकड़ा, जिनके कब्जे से 62 नग नशीले इंजेक्शन बरामद हुए! पूछताछ और जांच के आधार पर पुलिस ने 09.09.2025 को एक महिला आरोपी दुर्गा वर्मा को भी गिरफ्तार किया, जिसके पास से 52 नग इंजेक्शन बरामद किए गए!
गिरफ्तार आरोपी:
1. निकेत वस्त्रकार (23), घुटकू नयापारा
2. जयंत वस्त्रकार (22), घुटकू नयापारा
3. दुर्गा वर्मा (31), घुटकू गोदाम मोहल्ला
इनके खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 488/25, धारा 21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है!तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है!
बिलासपुर पुलिस ने दोहराया है! कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं! और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी!!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
