
बिलासपुर,,, मुंगेली नाका स्थित ग्राउंड में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम के बाद कुछ युवकों के बीच गाड़ी ओवरटेकिंग को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया! मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई और नुकीली वस्तु से चोट भी पहुँचाई गई! पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और कुल 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिवत कानूनी कार्यवाही प्रारंभ कर दी है!
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने दोनों पक्षों से जुड़े युवकों को पकड़कर पूछताछ की! जांच में पाया गया कि घटना में शामिल युवकों ने आपसी विवाद के चलते मारपीट की थी! घटना में घायल व्यक्तियों को सामान्य चोटें आई हैं! जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया!
गिरफ्तार आरोपियों में शेख ताहिर मसानगंज, मोहम्मद हसन, मसानगंज, राजीव राज बघेल, मंदिर चौक, जरहाभाटा, प्रतीक लाल बघेल, निवासी सिंधी कॉलोनी, आकाश मिश्रा, निवासी गतौरी, रतनपुर और प्रांजल मसीह, निवासी ओमनगर, जरहाभाटा, है!
सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने घटना को हल्के में नहीं लिया और सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है! पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है! दोषियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
