
00 मितानिन ने कहा सड़क इतनी खराब की गर्भवती महिलाओं की रास्ते मे हो जा रही डिलीवरी…
00 कई बार आवेदन दे चुके अब दे रहे आंदोलन की चेतावनी…

बिलासपुर,,,, ढेंका मानिकपुर धूमा सिलपहरी समेत 15 गाँवो के ग्रामीण बदहाल गड्ढ़ेदार सडकों से हलाकान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बुधवार को फिर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर कलेक्टर के नाम सड़क की मरम्मत कराने ज्ञापन सौंपा!
करीब 6 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए ये ग्रामीण 18 साल से संघर्ष कर रहे कई बार आवेदन दे चुके कीचड़ से सराबोर सड़क पर धान का थरहा लगा कर प्रदर्शन भी किया, पिछले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया एक भी वोटिंग भी नही हुई, तब से आज तक केवल आश्वासन ही देते आ रहा!
15 जी और नेशनल हाइवे को जोड़ने वाली इस सड़क की दुर्दशा से आक्रोशित 3 गावो के सरपंच और जनपद सदस्यो ने ग्रामीणों के साथ बुधवार को फिर कलेक्ट्रेट में इस बदहाल सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर आवाज बुलंद किया, कलेक्टर की गैरमौजूदगी के कारण ग्रामीण दोपहर तक उनके इन्तेजार में बैठे रहे कि नही कलेक्टर को ही ज्ञापन सौंपना है!
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क विकास का मुख्य आधार होती है, पर इस 6 किलोमीटर लंबी सड़क पर गड़ढें ही गड़ढें है, बदहाल सड़क के कारण उन्हें आवागमन में दिक्कत हो रही,
सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों की है जो सरकार का नारा है कि आगू- आगू बढ़े चला नोनी बाबू पढ़े चला पर सड़के है नही बच्चे जान जोखिम में डाल शिक्षा प्राप्त करने स्कूल जा रहे, पालक तब तक चिंतित रहते है जब तक उनके बच्चे स्कूल से वापस घर न आ जाये।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 17, 2026बिलासपुर में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग का शिकंजा, इटवा-पाली और पहँदा में अवैध उत्खनन करते 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ाए, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर दो जगह छापेमारी, किसी की ट्रॉली नहीं बची, खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 17, 2026खाद्य विभाग का हंटर तैयार, 15 दिन तक होटल-ढाबों से ठेलों तक मचेगी जांच की हलचल, मिठाई-बिरयानी के जहरीले रंगों पर नजर, अखबारी कागज में खाना परोसने वालों की भी खैर नहीं…
UncategorizedNovember 17, 2026NTPC की राखड़ में दबने चला भिलाई का ऐतिहासिक तालाब, निजी जमीन की आड़ में 3 एकड़ सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का खेल, बिना पंचायत प्रस्ताव और अनुमति चल रहा राखड़ भराव, ट्रांसपोर्टरों से लेकर भू-माफियाओं तक पर उठे सवाल, आखिर किसके इशारे पर चल रहा सरकारी जमीन पाटने का यह गोरखधंधा?
UncategorizedNovember 17, 2026अजबे छत्तीसगढ़ की गजबे न्यायधानी, 24×7 अन्नपूर्ति का निकला दिवाला, ग्रेन ATM फिर ठप, कभी अनाज गायब तो कभी मशीन बीमार, हैट्रिक पर हैट्रिक फेल्योर के बाद भी अफसरों की कुर्सी सलामत, पायलट प्रोजेक्ट की ऐसी दुर्गति पर जवाबदेही किसकी?
