
बिलासपुर,,, शहर के प्रतिष्ठित प्रियदर्शनी नगर क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है! जिसमें एक वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी हरि बाबू अहिरवार को उनके ही घर में घुसकर धमकी दी गई! यह घटना 2 सितंबर 2025 की शाम लगभग 7 बजे घटित हुई, जब आरोपी मकसूद हसन ने उनके निवास पर जबरन घुसकर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी!
हरि बाबू अहिरवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) ने थाना सिविल लाइन में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वे वर्ष 2002 से उक्त निवास पर रह रहे हैं! उनकी जमीन के उत्तर दिशा में एक 20 फीट चौड़ा निस्तारी रास्ता है! जिसका उपयोग पूरे मोहल्ले के लोग करते हैं! पिछले दो वर्षों से क्षेत्र में एक अस्थायी मस्जिद और मदरसा संचालित किया जा रहा है! जिसके संचालन का जिम्मा मकसूद हसन पर है!
अधिवक्ता का आरोप है! कि मकसूद हसन न सिर्फ रास्ते पर कब्जा करना चाहता है! बल्कि उनके घर की हिन्दू पहचान (नाम-प्लेट) को भी निशाना बना रहा है! 2 सितंबर को वह सीधे उनके घर पहुंचा और नाम-प्लेट हटाने की धमकी दी! नाम-प्लेट न हटाने पर हत्या की चेतावनी भी दी गई! इसके साथ ही मकसूद ने उनके साथ हाथापाई करने का प्रयास किया, जिससे वरिष्ठ अधिवक्ता भयभीत हो गए!
हरी बाबू अहिरवार अनुसूचित जाति समुदाय से हैं! और अहिरवार समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी हैं! उनका कहना है! कि यह हमला केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान और धार्मिक पहचान पर भी हमला है! उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मकसूद हसन के अंतरराष्ट्रीय संगठनों से संदिग्ध संबंध हैं! और वह अक्सर विदेश यात्रा करता है!
शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मकसूद हसन को गिरफ्तार कर लिया है! मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है! अधिवक्ता ने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी की है!
यह मामला न सिर्फ कानून व्यवस्था, बल्कि सामाजिक सौहार्द के लिए भी एक चुनौती बनकर सामने आया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.11सिरगिट्टी में मासूम बच्चियों से दैहिक शोषण पर फूटा गुस्सा, पीड़िता की माँ का आरोप- थानेदार ने भगाया, आरोपी पक्ष को थाने में बैठाया, समझौते का बनाया दबाव; SSP ने लगाई फटकार, अलग FIR और दोबारा मेडिकल के आदेश से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया…
Uncategorized2026.06.11माहौल में जाम, कार्रवाई बदनाम! रसूखदारों पर पर्दा, आम लोगों की फोटो वायरल… आबकारी की छापेमारी पर उठे सवाल, आखिर किसे बचाने में लगा है सिस्टम,माहौल रेस्टोरेंट के संचालक की भूमिका संदिग्ध?…
Uncategorized2026.06.11ऑनलाइन जमीन के नाम पर ऑफलाइन खेल..
पटवारी पर किसान से 20 हजार मांगने का आरोप, 10 हजार एडवांस लेकर नंबर किया ब्लैक… अब कलेक्टर से शिकायत, FIR नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी…
Uncategorized2026.06.11शिक्षा विभाग में कुर्सी एक्सप्रेस: कोई DEO बना जॉइंट डायरेक्टर, कोई पहुंचा नए जिले… बिलासपुर से टांडे की सक्ती टिकट कन्फर्म, जेवरा वाले जायसवाल की DEO ऑफिस में एंट्री! 11 जिलों में तबादलों का ऐसा झूला चला कि अफसर फाइलों से ज्यादा अपना बैग संभालते नजर आए…
