
बिलासपुर,,, तखतपुर पुलिस ने एक आरोपी से 5 किलो 100 ग्राम गांजा जप्त किया है! जिसकी कुल कीमत 60000 रूपेय बताई जा रही है! पुलिस ने आरोपी से 01 नग मोबाईल एवं प्लेटिना मोटरसाइकल भी जप्त किया है!
मिली जानकारी के अनुसार 09.09.2025 को मुखबीर से तखतपुर पुलिस को सूचना मिली की सज्जन कुर्रे उर्फ दददू मोटर सायकल प्लेटीना क्रमांक CG 10 AT 3368 मे टंकी के उपर सफेद रंग के प्लास्टीक बोरी मे गांजा रखा है! मुखबिर ने यह भी बताया कि आरोपी गांजा लेकर बेलसरी से मोढे की ओर जा रहा है! मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर पेट्रोलिंग पार्टी को मोढे मार्ग की ओर रवाना रवाना किया! इसके अलावा खुद भी मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर संदेही मोटर सायकल को रोककर एक आदमी को पकडा और पूछताछ की तो अपना नाम सज्जन कुर्रे उर्फ दददु पिता स्व दुर्जन कुर्रे उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड 41 बेलसरी थाना तखतपुर जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया। जब गाड़ी की डिक्की के ऊपर रखे बोरी की तलाशी ली तो उसमें गांजा निकला। उसके कब्जे से 05 पैकेट मे 5 किलो 100 ग्राम गांजा जप्त किया गया। घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल व 01 नग मोबाईल को जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 20B, 29, NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है। कार्यवाही मे थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल, उनि दिलाराम मनहर, आरक्षक अशीष वस्त्रकार, सुनील सूर्यवंशी, ओंकार ठाकुर, रवी श्रीवास,हरिश यादव का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपी – सज्जन कुर्रे उर्फ दददु पिता स्व दुर्जन कुर्रे उम्र 21 वर्ष साकिन थाना तखतपुर
तखतपुर

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 17, 2026बिलासपुर में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग का शिकंजा, इटवा-पाली और पहँदा में अवैध उत्खनन करते 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ाए, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर दो जगह छापेमारी, किसी की ट्रॉली नहीं बची, खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 17, 2026खाद्य विभाग का हंटर तैयार, 15 दिन तक होटल-ढाबों से ठेलों तक मचेगी जांच की हलचल, मिठाई-बिरयानी के जहरीले रंगों पर नजर, अखबारी कागज में खाना परोसने वालों की भी खैर नहीं…
UncategorizedNovember 17, 2026NTPC की राखड़ में दबने चला भिलाई का ऐतिहासिक तालाब, निजी जमीन की आड़ में 3 एकड़ सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का खेल, बिना पंचायत प्रस्ताव और अनुमति चल रहा राखड़ भराव, ट्रांसपोर्टरों से लेकर भू-माफियाओं तक पर उठे सवाल, आखिर किसके इशारे पर चल रहा सरकारी जमीन पाटने का यह गोरखधंधा?
UncategorizedNovember 17, 2026अजबे छत्तीसगढ़ की गजबे न्यायधानी, 24×7 अन्नपूर्ति का निकला दिवाला, ग्रेन ATM फिर ठप, कभी अनाज गायब तो कभी मशीन बीमार, हैट्रिक पर हैट्रिक फेल्योर के बाद भी अफसरों की कुर्सी सलामत, पायलट प्रोजेक्ट की ऐसी दुर्गति पर जवाबदेही किसकी?
