
बिलासपुर,,,, बिलासपुर जिले में हाल ही में सामने आई चाकूबाज़ी की घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गई है! पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने साफ कहा है! कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा! कार्रवाई पूरी तरह से जाँच पर आधारित होगी और दोषियों पर कठोर कदम उठाए जाएंगे!
बिलासपुर पुलिस कप्तान ने कहा कि छात्रों से पुलिस का कोई पूर्वाग्रह नहीं है! यदि कोई छात्र या अन्य व्यक्ति अपराध में शामिल पाया जाएगा तो उसे कानून का सामना करना ही होगा! उन्होंने दोहराया कि पुलिस का लक्ष्य छात्रों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है!
अपराधियों पर शिकंजा
एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि अब तक 300 से अधिक मामलों में आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है! 276 चाकू ऑनलाइन तस्करी के दौरान जब्त किए गए हैं! वहीं 36 चाकू अन्य जिलों से आए अपराधियों से बरामद किए गए! सभी मामलों की जानकारी आवश्यक दस्तावेजों सहित न्यायालय को दी गई है! और अदालत पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है!
भीड़ नहीं, प्रतिनिधि दें ज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि रोजाना सैकड़ों लोग एसपी ऑफिस पहुंचते हैं!लेकिन समस्याओं का समाधान भीड़ या नारेबाजी से नहीं हो सकता! “5–6 प्रतिनिधियों के माध्यम से ज्ञापन देना ही बेहतर तरीका है!समस्या का समाधान संवाद से ही होगा,” एसपी रजनेश सिंह ने कहा!
अफवाहों पर रोक, पुलिस का सहयोग
पुलिस अधीक्षक ने अपील की कि नागरिक किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें! मीडिया में चाकूबाजी की घटनाओं को अपेक्षा से अधिक उछाला जा रहा है! जबकि पुलिस ने हालात नियंत्रण में कर लिए हैं!उन्होंने कहा, “नशा, अवैध हथियार और अपराध पर रोक लगाना हमारी प्राथमिकता है! पुलिस और जनता मिलकर ही समाज की सुरक्षा कर सकते हैं!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 17, 2026बिलासपुर में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग का शिकंजा, इटवा-पाली और पहँदा में अवैध उत्खनन करते 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ाए, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर दो जगह छापेमारी, किसी की ट्रॉली नहीं बची, खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 17, 2026खाद्य विभाग का हंटर तैयार, 15 दिन तक होटल-ढाबों से ठेलों तक मचेगी जांच की हलचल, मिठाई-बिरयानी के जहरीले रंगों पर नजर, अखबारी कागज में खाना परोसने वालों की भी खैर नहीं…
UncategorizedNovember 17, 2026NTPC की राखड़ में दबने चला भिलाई का ऐतिहासिक तालाब, निजी जमीन की आड़ में 3 एकड़ सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का खेल, बिना पंचायत प्रस्ताव और अनुमति चल रहा राखड़ भराव, ट्रांसपोर्टरों से लेकर भू-माफियाओं तक पर उठे सवाल, आखिर किसके इशारे पर चल रहा सरकारी जमीन पाटने का यह गोरखधंधा?
UncategorizedNovember 17, 2026अजबे छत्तीसगढ़ की गजबे न्यायधानी, 24×7 अन्नपूर्ति का निकला दिवाला, ग्रेन ATM फिर ठप, कभी अनाज गायब तो कभी मशीन बीमार, हैट्रिक पर हैट्रिक फेल्योर के बाद भी अफसरों की कुर्सी सलामत, पायलट प्रोजेक्ट की ऐसी दुर्गति पर जवाबदेही किसकी?
