
बिलासपुर,,, उपभोक्ताओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता का एक बड़ा उदाहरण बिलासपुर में सामने आया है! यहां एक महिला उपभोक्ता ने मात्र 3 रुपए की अतिरिक्त वसूली के खिलाफ उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया और जीत हासिल की! जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने इस मामले में रिलायंस स्मार्ट बाजार को दोषी मानते हुए न केवल 3 रुपए की वसूली को गलत ठहराया, बल्कि 3,000 रुपए का जुर्माना भी लगाने का निर्देश दिया है!
मामला सरकंडा स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार, नूतन चौक का है!उपभोक्ता जायरा आमीन ने उपभोक्ता फोरम में एक याचिका दायर करते हुए बताया कि उन्होंने उक्त स्टोर से 235 रुपए की चायपत्ती खरीदी थी! लेकिन बिल में उसे 238 रुपए वसूल लिए गए! यानी उनसे 3 रुपए अधिक लिए गए! जब उन्होंने स्टाफ से इसकी शिकायत की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला!
जायरा ने इसे सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार करार देते हुए न्याय की मांग की! फोरम में सुनवाई के दौरान रिलायंस स्मार्ट बाजार की ओर से जवाब दाखिल किया गया! लेकिन वह उपभोक्ता के पक्ष में संतोषजनक नहीं पाया गया!
फोरम ने अपने आदेश में कहा कि यह मामला केवल 3 रुपए का नहीं है! बल्कि उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन का मामला है! अतः स्टोर को निर्देशित किया गया है! कि वह याचिकाकर्ता को 3,000 रुपए क्षतिपूर्ति के रूप में तथा मानसिक पीड़ा और मुकदमेबाजी खर्च के तौर पर चुकाए! यह राशि 45 दिनों के भीतर अदा करनी होगी!
यह फैसला उन उपभोक्ताओं के लिए मिसाल बन सकता है! जो अक्सर छोटे-मोटे नुकसान को नजरअंदाज कर देते हैं! यह दर्शाता है!कि उपभोक्ता चाहे जितनी भी छोटी राशि को लेकर ठगा जाए, उसके पास न्याय पाने का पूरा अधिकार है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
