
बिलासपुर,,,, न्यायधानी के नगर निगम के तनखइया अफसरो का वेतन से भी पेट नहीं भर रहा है!यही वजह है! कि निगम के अफसरों पर अब ट्रैक्टर, ट्रैकर, जेसीबी, बेचने का आरोप लग रहा है! वहीं तोरवा पवार हाउस चौक से नगर निगम के काऊ कैचर चोरी होने का मामला भी सामने आया है!
पहला मामला.. जोन क्रमांक 2 तिफरा का है! आरोप है! कि यहां के तत्कालीन और जोन क्रमांक 5 के वर्तमान जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप के वहां पदस्थापना के दौरान जेसीबी का बकेट लगा ट्रैक्टर और टैंकर को तिफरा क्षेत्र के ही एक कबाड़ कारोबारी के यहां बेचा गया है! ऐसा आरोप सामने आ रहा है! न्यायधानी में भाजपा शासन काल में अफसरों द्वारा निगम कि संपत्ति को बेचने का मामला बेहद ही गंभीर है!
पवार हाउस से ट्रैक्टर चोरी
इधर तोरवा पवार हाउस चौक से निगम के काऊ कैचर चोरी जाने की खबर है! इसकी शिकायत भी तोरवा थाने में दर्ज कराई गई है! और इस मामले को फजीहतनके डर से दबाने का प्रयास किया जा रहा है! पर ये खबर मीडिया तक पहुंच ही गई, अब ये चोरी है! या इसमें भी बदमाशी ही हुई है! इसकी जांच की बात कही जा रही है!
अतिक्रमण शाखा बदनाम हुई….
सर्वाधिक चर्चा नगर निगम के कबाड़वीर अतिक्रमण शाखा का है! बताया जा रहा है! कि शहर में हुई विभिन्न कारवाइयों के दौरान जप्त लोहे के रॉड की कॉलम ग्रिल समेत करोड़ों के कबाड़ बिरकोना, अटल आवास, पंप हाउस, मिशन अस्पताल, के अतिक्रमण शाखा और स्विमिंग पूल, में डंप करके रखे गए थे! इन्हें भी बेच खाया गया, चर्चा है! कि यहां कबाड़ की खरीदी के लिए शहर के चर्चित कारोबारी की गाड़ी तौल के लिए तराजू लेकर आती है! यहां जप्त कबाड़ का कोई हिसाब किताब नहीं है! जिसका पूरा फायदा उठाया गया,
तोरवा पवार हाउस चौक से नगर निगम के काऊ कैचर चोरी जाने की लिखित शिकायत की गई है! मामले की जांच की जांच की जा रही है!!!
वर्जन,,,, अभय सिंह थाना प्रभारी तोरवा
जोन क्रमांक 2 तिफरा से पुराने जेसीबी लगे ट्रैक्टर के चोरी जाने की शिकायत मिली है! टीम गठित का इसकी जांच कराई जा रही है! जहां तक तोरवा पवार हाउस चौक से काऊ कैचर चोरी जाने का मामला है! इसकी शिकायत तोरवा थाने में दर्ज करा दी गई है! इसमें FIR के निर्देश दिए गए है!
अमित कुमार कमिश्नर नगर पालिक निगम बिलासपुर

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 17, 2026बिलासपुर में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग का शिकंजा, इटवा-पाली और पहँदा में अवैध उत्खनन करते 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ाए, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर दो जगह छापेमारी, किसी की ट्रॉली नहीं बची, खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 17, 2026खाद्य विभाग का हंटर तैयार, 15 दिन तक होटल-ढाबों से ठेलों तक मचेगी जांच की हलचल, मिठाई-बिरयानी के जहरीले रंगों पर नजर, अखबारी कागज में खाना परोसने वालों की भी खैर नहीं…
UncategorizedNovember 17, 2026NTPC की राखड़ में दबने चला भिलाई का ऐतिहासिक तालाब, निजी जमीन की आड़ में 3 एकड़ सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का खेल, बिना पंचायत प्रस्ताव और अनुमति चल रहा राखड़ भराव, ट्रांसपोर्टरों से लेकर भू-माफियाओं तक पर उठे सवाल, आखिर किसके इशारे पर चल रहा सरकारी जमीन पाटने का यह गोरखधंधा?
UncategorizedNovember 17, 2026अजबे छत्तीसगढ़ की गजबे न्यायधानी, 24×7 अन्नपूर्ति का निकला दिवाला, ग्रेन ATM फिर ठप, कभी अनाज गायब तो कभी मशीन बीमार, हैट्रिक पर हैट्रिक फेल्योर के बाद भी अफसरों की कुर्सी सलामत, पायलट प्रोजेक्ट की ऐसी दुर्गति पर जवाबदेही किसकी?
