
बिलासपुर,,,, डिजिटल फ्रॉड का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है! जिसमें साइबर ठगों ने वार्ड क्रमांक 36 दयालबंद के पार्षद बंधु मौर्य को ई-चालान के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर तीन लाख रुपये की ठगी कर ली! कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!
पार्षद बंधु मौर्य (उम्र 62) सब्जी मंडी तिफरा के होलसेल व्यापारी हैं!और उनकी तीन गाड़ियां सब्जी ट्रांसपोर्ट के लिए चलती हैं! 3 सितंबर की शाम करीब 7 बजे उनके व्हाट्सएप नंबर पर छत्तीसगढ़ पुलिस का लोगो लगा एक आरटीओ ई-चालान लिंक भेजा गया! लिंक पर क्लिक करने पर उनसे आधार कार्ड, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस और बैंक खाता नंबर जैसी गोपनीय जानकारी मांगी गई! जिसे उन्होंने बिना संदेह दिए भर दिया!
इसके बाद रात 12 बजे तक उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 10-10 हजार की 10 बार ट्रांजैक्शन कर एक अज्ञात खाते (विश्वनाथ गोपे के नाम) में रुपये भेज दिए गए! वहीं, 4 सितंबर को दो लाख रुपये एक डिजिटल वॉलेट में ट्रांसफर किए गए! पार्षद ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एचडीएफसी खाता ब्लॉक कराया, लेकिन जालसाजों ने उनके पंजाब नेशनल बैंक खाते से भी 5000-5000 की दो बार ट्रांजैक्शन कर ली!
पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि उनका व्हाट्सएप नंबर ही पीएनबी खाते से लिंक था! पार्षद की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!साइबर सेल की मदद से IP ऐड्रेस और ट्रांजैक्शन ट्रेस किए जा रहे हैं!अधिकारियों का कहना है! कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंच बना ली जाएगी!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
