
बिलासपुर,,,, शहर के जुना बिलासपुर क्षेत्र अंतर्गत उदई चौक कतियापारा स्थित भूमि नाथ महादेव मंदिर के
सामने जल विभाग की घोर लापरवाही के चलते पिछले 15 दिनों से मुख्य पेयजल पाइपलाइन से लगातार हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है! यह न सिर्फ विभागीय अनदेखी का जीता-जागता उदाहरण है! बल्कि शहरवासियों की परेशानी और जल संकट को भी और बढ़ा रहा है!
बारिश के कारण कई क्षेत्रों में पेयजल योजनाएं पहले ही प्रभावित हो चुकी हैं! कई वार्डों में तीसरे या चौथे दिन ही पानी की आपूर्ति हो पा रही है! ऐसे में शुद्ध पेयजल का इस तरह सड़कों पर बहना न केवल चिंता का विषय है! बल्कि जनता के पैसे की बर्बादी भी है!
स्थानीय वार्डवासियों का कहना है! कि पाइपलाइन से हो रहे रिसाव की जानकारी विभाग को कई बार दी गई है! कई बार फोन, शिकायत और व्यक्तिगत रूप से विभागीय कार्यालय जाकर भी समस्या से अवगत कराया गया है! बावजूद इसके अब तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही पाइपलाइन की मरम्मत के लिए कोई कार्रवाई की गई!
रोजाना सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बहकर नालियों और सीवर में समा रहा है! जिससे सड़क पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनी रहती है! इसके चलते वहां से गुजरने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों और दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
