
बिलासपुर,,, कुटुंब न्यायालय बिलासपुर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई! जब प्रधान आरक्षक अरुण कमलवंशी ने अदालत परिसर में ही गुंडागर्दी कर दी! तलाक केस की सुनवाई के दौरान वह दूसरी वाहिनी बटालियन के सिपाही संजय जोशी से भिड़ गए! और अदालत से बाहर निकलते ही कॉलर पकड़कर मुक्का-घूंसे से हमला कर दिया!
इस घटना का वीडियो सामने आया है! जिसमें साफ देखा जा सकता है! कि प्रधान आरक्षक अरुण कमलवंशी संजय जोशी पर हमला कर रहे हैं! मारपीट से संजय की आंख, कान और सिर में चोट आई है!
संजय ने आरोप लगाया कि अरुण का उसकी पत्नी से अवैध संबंध रहा है! और इसी कारण वह तलाक की कार्यवाही कर रहा है! वहीं अरुण ने पलटवार करते हुए संजय को झूठा बताया! लेकिन न्यायालय जैसी संवेदनशील जगह पर हाथापाई ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है!
घटना के बाद दोनों पक्ष सिविल लाइन थाना पहुंचे, वहां भी गाली-गलौज और झूमाझटकी हुई! अंततः संजय जोशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है!
थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने कहा कि दोनों पक्षों का मेडिकल कराया जा रहा है! और अपराध दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी!
न्यायालय परिसर में खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले प्रधान आरक्षक अरुण कमलवंशी पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है! सवाल यह है!कि क्या पुलिस विभाग अपने ही आरक्षक पर सख्त एक्शन लेगा?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
