
बिलासपुर,,, सरकार और अवैध नशा कारोबारियो की कमाई का सबसे बड़ा जरिये पर गाँव- गाँव मे विरोध हो रहा है। एक बार फिर जिले के सीपत विकासखंड के ग्राम पंचायत सोठी की महिलाओं ने नशे के अबैध कारोबार पर अंकुश लगाने शुक्रवार को कलेक्टर और एसपी कार्यालय में विरोध दर्ज कराया ।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में अवैध रूप से महुआ शराब, गांजा और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री बेरोकटोक चल रही है! इससे गांव का सामाजिक वातावरण लगातार खराब हो रहा है! और युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रहे है! उन्होंने बताया कि स्कूल-कॉलेज के छात्र, बेरोजगार युवा और यहां तक कि किशोर भी अब इस जहर की चपेट में आ चुके हैं!
ज्ञापन में मांग की गई! कि ग्राम पंचायत सोठी सहित आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से सघन जांच अभियान चलाया जाए! साथ ही नशे के व्यापार में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई हो और इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाए! महिलाओं ने यह भी सुझाव दिया कि ग्राम पंचायत स्तर पर नशा मुक्ति और जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया जाए!
महिला समूहों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगी! ज्ञापन देने के दौरान सोठी ग्राम की दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं! जिन्होंने नशे के खिलाफ एकजुट होकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
