
बिलासपुर,,, जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है! यहाँ रहने वाली एक नाबालिग बालिका ने अकलतरा निवासी युवक हिमांशु रात्र पर लगातार प्रताड़ना और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। बालिका का कहना है कि उसकी मुलाकात आरोपी युवक से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। बातचीत के दौरान युवक ने उसके साथ मेलजोल बढ़ाया और फिर उसका भरोसा जीतकर उसकी तस्वीरें खींच लीं।

बालिका का आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक ने तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी। वह आए दिन उसे डराता और धमकाता रहा। हाल ही में साइंस कॉलेज मैदान में आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट भी की। इस घटना के बाद बालिका ने हिम्मत जुटाकर सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।बालिका का कहना है कि आरोपी युवक लगातार उसे परेशान कर रहा था और जबरदस्ती करने का दबाव बना रहा था। उसने पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे किशोरियों और युवतियों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।
पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस पूरे मामले ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। लोग अब कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि समाज में गलत संदेश न जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पीड़ित बालिका को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
