
बिलासपुर,,,, नामदार आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम)
बिलासपुर में ही नहीं उड़ीसा में भी खेल हो गया है! इसका उदाहरण तब सामने आया जब ट्रैवल संचालक ने अपने बुलेट को बेचने के बाद नाम ट्रांसफर के लिए पहुंचा तो पता चला कि उड़ीसा सुंदरगढ़ में इसी बुलेट का सीट बेल्ट न बाधने का चालान कटा है!

गृह विभाग को करोड़ों का राजस्व देने वाला आईटीएमएस कैसे आम पब्लिक की जेबें काट रहा है! इस तस्वीर में आप खुद देख लीजिए

ये चालान सरकंडा के ठाकुर ट्रेवल्स कंपनी के संचालक राजू ठाकुर को उड़ीसा सुंदरगढ़ से मिला है! इसका पता भी उन्हें तब चला जब वे अपनी बुलेट को बेचने के लिए नाम ट्रांसफर कराने पहुंचे तब उन्हें बताया गया कि आपका सुंदरगढ़ उड़ीसा का 1हजार का चालान बाकी है!
1 नहीं 2_2 फाल्ट
इस चालानी कार्रवाई ने नामदार आईटीएमएस की बखिया उधेड़ कर रख दी पहला तो बुलेट मालिक का यह दावा कि उनकी बुलेट कभी उड़ीसा गई ही नहीं और दूसरा बुलेट में सीट बेल्ट क्या बुलेट में भी सीट बेल्ट लगता है?
ये चालान 4 साल पहले सन् 2021 का बताया जा रहा है!
इस गफलत बाजी ने आईटीएमएस की पोल खोल कर रख दी है! सवाल यह उठ रहा है! कि क्या उड़ीसा में बुलेट पर चालक को सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता है! और दूसरा ये कि जब बुलेट उड़ीसा की सड़कों पर दौड़ी ही नहीं तो चालान कैसे आ गया…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
