
बिलासपुर,,,, जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उसलापुर रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिली! मृतक की पहचान अग्रसेन चौक निवासी गौरव सवन्नी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गौरव बीती देर शाम मानसिक तनाव में घर से निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव ट्रैक पर मिलने से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गौरव प्रेम संबंधों में धोखा मिलने से काफी परेशान था और इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही परिजनों और जान-पहचान वालों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके…….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
