
बिलासपुर,,,पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर से कार का सिलेंडर हेड एल्युमिनियम पिस्टन चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। यह कार्रवाई थाना चकरभाठा की टीम द्वारा की गई!
घटना का विवरण इस प्रकार है! कि प्रार्थी सैयद आरिफ, पिता सैयद राशिद अली, उम्र 34 वर्ष, निवासी तालापारा, गरीब नवाज मस्जिद गली, तैयबा चौक, बिलासपुर ने दिनांक 27 सितंबर को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका गैराज बिलासा इंजीनियरिंग, जो ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित है और जिसमें कार, ट्रक एवं अन्य वाहन रिपेयर किए जाते हैं, में 20 सितम्बर को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर कार का सिलेंडर हेड एल्युमिनियम पिस्टन, जिसकी कीमत लगभग 40,000 रुपए थी, चोरी कर लिया।
पुलिस ने तुरंत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। 28 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रदीप कौशिक और अजय यादव एक्टिवा वाहन में लोहे का सामान ले जा रहे हैं और ट्रांसपोर्ट नगर की ओर बढ़ रहे हैं। पुलिस ने उनकी घेराबंदी की और वाहन रोका। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने दीनानाथ रजक के साथ मिलकर पिस्टन की चोरी की थी।
इसके बाद तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी –
1. दीनानाथ रजक, पिता बुधराम रजक, उम्र 19 वर्ष
2. अजय यादव, पिता सहस राम यादव, उम्र 28 वर्ष
3. प्रदीप कौशिक, पिता श्रीचंद कौशिक, उम्र 24 वर्ष
तीनों आरोपी मन्नाडोल तिफरा, बिलासपुर के निवासी हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
