
बिलासपुर,,, जिले के तखतपुर क्षेत्र में एक ग्राम पंचायत सचिव की शर्मनाक हरकत सामने आई है! मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्राम देवरी के पंचायत सचिव ने एक महिला के घर में जबरन घुसकर, जब वह अपने बच्चों के साथ नहा रही थी! तभी मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया! पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना तखतपुर क्षेत्र की है! एक महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि देवरी गाँव में रहने वाला ग्राम पंचायत सचिव सीता राम कौशिक उसके घर में जबरन घुस आया! उस समय महिला अपने बच्चों के साथ नहा रही थी! और नाबालिग बच्चे बिना कपड़ों के थे! महिला के विरोध के बावजूद सीता राम कौशिक ने वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया!
पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ग्राम पंचायत सचिव सीता राम कौशिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 77, 331 (3) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 12, 15 (2) के तहत अपराध दर्ज किया है! मामले की जांच शुरू हो चुकी है! आरोपी सीता राम कौशिक की गिरफ्तारी के संबंध में ग्राम देवरी की महिलाएं SP ऑफिस पहुंची और कार्रवाई की मांग की…

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 13, 2026ढाई साल से आदर्श गांव का अकाल! सांसद तोखन साहू के खाते में एक भी गांव नहीं, बजट नहीं तो नेताजी को गोद लेने में भी नहीं दिलचस्पी, फोकट के चंदन में समर्थकों ने भी फेर ली नजर…
UncategorizedNovember 13, 20266 साल में पैसा डबल करने का दिखाया सपना, 24 लाख लेकर कंपनी ही गायब, 12 साल बाद चिटफंड के चार डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े, बॉन्ड-पासबुक ने खोली पोल, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी…
UncategorizedNovember 12, 2026सरकंडा में हुड़दंगियों की नहीं चली दादागिरी, पुलिस की समझाइश को भी दिखाया ठेंगा तो 6 को पकड़कर सीधे न्यायालय पहुंचाया, शांति बिगाड़ने निकले थे, अब कानून का पाठ पढ़ेंगे…
UncategorizedNovember 12, 20268 अस्पतालों के नियमितीकरण में ‘लाखों का खेल, जीना सीखो से लेकर न्यू जनता तक उठे सवाल, निगम की भवन शाखा फिर कटघरे में, 50-50 लाख की कथित वसूली का आरोप, जांच टीम पर भी उठी उंगली…
