
बिलासपुर,,, जिले के टोना हरदी क्षेत्र में आज दोपहर 12 बजे एक गंभीर घरेलू हिंसा का मामला सामने आया। शराब के नशे में धुत पति ने अपनी गर्भवती पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया।
विओ:- पीड़िता राजकुमारी कुर्रे, उम्र 36 वर्ष, को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी के छह बच्चे हैं और पति सुदर्शन कुर्रे अक्सर उसके साथ मारपीट और झगड़ा करता था।आज दोपहर 12 बजे के आसपास घर के सभी सदस्य अपने काम पर गए हुए थे, पति ने अकेली पत्नी को डंडे से ताबड़तोड़ मारा। इस हमले में पीड़िता के सर में गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता के परिवार ने पुलिस से अपील की है कि आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनकी बेटी को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि यह केवल उनके परिवार का ही नहीं, बल्कि समाज का भी गंभीर मुद्दा है।
बाइट:- नाबालिकराम लहरे (परिजन)
बाइट:- कौशिक भारद्वाज (परिजन)
टोना हरदी की यह घटना एक बार फिर से घरेलू हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है। आशा है कि पीड़िता को जल्द न्याय और सुरक्षा मिले

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 13, 2026ढाई साल से आदर्श गांव का अकाल! सांसद तोखन साहू के खाते में एक भी गांव नहीं, बजट नहीं तो नेताजी को गोद लेने में भी नहीं दिलचस्पी, फोकट के चंदन में समर्थकों ने भी फेर ली नजर…
UncategorizedNovember 13, 20266 साल में पैसा डबल करने का दिखाया सपना, 24 लाख लेकर कंपनी ही गायब, 12 साल बाद चिटफंड के चार डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े, बॉन्ड-पासबुक ने खोली पोल, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी…
UncategorizedNovember 12, 2026सरकंडा में हुड़दंगियों की नहीं चली दादागिरी, पुलिस की समझाइश को भी दिखाया ठेंगा तो 6 को पकड़कर सीधे न्यायालय पहुंचाया, शांति बिगाड़ने निकले थे, अब कानून का पाठ पढ़ेंगे…
UncategorizedNovember 12, 20268 अस्पतालों के नियमितीकरण में ‘लाखों का खेल, जीना सीखो से लेकर न्यू जनता तक उठे सवाल, निगम की भवन शाखा फिर कटघरे में, 50-50 लाख की कथित वसूली का आरोप, जांच टीम पर भी उठी उंगली…
