
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर की सड़कें दिनों-दिन बदहाल होती जा रही हैं! शहर के मुख्य मार्गों से लेकर कॉलोनियों तक, हर जगह गड्ढों का साम्राज्य फैल चुका है!
जहां कभी सड़कें दिखाई देती थीं! अब वहां सिर्फ मिट्टी, कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे नजर आते हैं! यह स्थिति सिर्फ ग्रामीण इलाकों में नहीं बल्कि शहर के मुख्य मार्गों में भी देखने को मिल रही है! लोगों में इस बदहाली को लेकर भारी आक्रोश है!
रोजाना आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए यह सड़कें मुसीबत बन चुकी हैं! ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं और आम नागरिक हर दिन किसी न किसी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं! सोशल मीडिया पर भी इस समस्या को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है! लेकिन प्रशासन अभी तक मौन है!
स्थानीय नागरिकों का कहना है! कि पिछले कई वर्षों से सड़कों की दशा में कोई सुधार नहीं हुआ है! कुछ सड़कों पर तो मरम्मत का काम शुरू ही नहीं हुआ, जबकि कुछ जगह सिर्फ ऊपर से डामर बिछाकर औपचारिकता निभा दी गई! नतीजा यह है! कि पहली ही बारिश में ये मरम्मत भी धुल गई और हालत पहले से भी बदतर हो गई!
दुर्घटनाका लगातार बढ़ता जा रहा है! रात के समय गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को खतरे का अंदेशा और बढ़ जाता है! कई बार तो दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर घायल हो जाते हैं! और कुछ मामलों में जानलेवा हादसे भी सामने आ चुके हैं!
लोगों का आरोप है! कि नेताओं और प्रशासन की ओर से सिर्फ आश्वासन मिलता है! लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा! हर बार बजट का हवाला दिया जाता है! लेकिन काम के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है! ऐसे में बड़ा सवाल यह है!
कि आखिर कब न्यायधानी कहलाने वाला बिलासपुर अपनी सड़कों के न्याय से वंचित रहना बंद करेगा? कब जनता को समतल और सुरक्षित सड़कें नसीब होंगी? अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब नींद से जागता है और इस गंभीर समस्या का समाधान करता है
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
