
बिलासपुर,,,, बिलासपुर के दयालबंद विद्युत वितरण कम्पनी के सहायक अभियंता कार्यालय के अफसरों ने PM मोदी के स्वच्छता अभियान की वॉट लगाकर रख दी हैं! पूरा परिसर खराब मीटरों और विधुत के ट्रांसफार्मर बॉक्स के कबाड़ से अटा पड़ा है!
यह कार्यालय लिंकरोड जोन नगर सम्भाग-1 पूर्व कहलाता है…

आप खुद इन तस्वीरों में देखिए ये इस परिसर और पीछे सहायक अभियंता का दफ्तर है… 👇👇👇

सवाल यह उठ रहा कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी मर्यादित इतनी अमर्यादित हो गई है! कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को तक नही मानती और यदि मानती है तो फिर ये दफ्तर कबाडग़ंज में तब्दील क्यो है!

मीडिया की टीम ने सहायक अभियंता से दफ्तर में सम्पर्क करने का प्रयास किया तो उनके दफ्तर के दरवाजे के एलड्राफ्ट लगा था! अंदर स्टाफ से पूछने पर पता चला कि AE (सहायक अभियंता) साहेब अवकाश पर और उनकी जगह JE साहब (जूनियर इंजीनियर) प्रभार पर है! जो अभी मीटिंग में गए है! फिर उनसे मोबाइल पर सम्पर्क कर चर्चा की गई…

ऐसी बात नही है! ये उपभोक्ताओं के घरों और संस्थानों से निकाले गए मीटर है! इनकी जगह उनके यहॉ स्मार्ट मीटर लगाए गए है! इन पुराने मीटरों को मुख्यालय के गोदाम में भेजवाया जा रहा, गाड़ी आने पर इनका उठाव करा साफ सफाई कराई जाएगी!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 13, 2026ढाई साल से आदर्श गांव का अकाल! सांसद तोखन साहू के खाते में एक भी गांव नहीं, बजट नहीं तो नेताजी को गोद लेने में भी नहीं दिलचस्पी, फोकट के चंदन में समर्थकों ने भी फेर ली नजर…
UncategorizedNovember 13, 20266 साल में पैसा डबल करने का दिखाया सपना, 24 लाख लेकर कंपनी ही गायब, 12 साल बाद चिटफंड के चार डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े, बॉन्ड-पासबुक ने खोली पोल, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी…
UncategorizedNovember 12, 2026सरकंडा में हुड़दंगियों की नहीं चली दादागिरी, पुलिस की समझाइश को भी दिखाया ठेंगा तो 6 को पकड़कर सीधे न्यायालय पहुंचाया, शांति बिगाड़ने निकले थे, अब कानून का पाठ पढ़ेंगे…
UncategorizedNovember 12, 20268 अस्पतालों के नियमितीकरण में ‘लाखों का खेल, जीना सीखो से लेकर न्यू जनता तक उठे सवाल, निगम की भवन शाखा फिर कटघरे में, 50-50 लाख की कथित वसूली का आरोप, जांच टीम पर भी उठी उंगली…
