
बिलासपुर,,,, सिटी कोतवाली पुलिस ने अंग्रेजी शराब दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है! पुलिस ने आरोपी से 15,410 रुपये नगद बरामद किए हैं! वहीं, चोरी का शेष सामान खर्च कर दिया जाना आरोपी ने स्वीकार किया! मामले में एक अन्य आरोपी फरार है! जिसकी तलाश जारी है!
प्रार्थी ने बताया कि 28 सितंबर 2025 को प्रार्थी मिनेश कुमार दिनकर (31 वर्ष), निवासी अशोक विहार, साइंस कॉलेज के पास, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई! उसने बताया कि वे नारियल कोठी, दयालबंद स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में सुपरवाइजर के पद पर पदस्त हैं! रोज की तरह दुकान खोलने पर देखा कि दुकान का रोशनदान टूटा हुआ है!
दुकान का सीसीटीवी फुटेज देखने पर ज्ञात हुआ कि एक व्यक्ति रोशनदान तोड़कर अंदर घुसा और गल्ले से 68,780 रुपये नगद एवं 7,220 रुपये कीमत की शराब चोरी कर ले गया! प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 529/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया!
सिटी कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मधुबन मरघट के पास घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अर्जुन यादव पिता स्व. महेश यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी मधुबन रोड, दुर्गा बाड़ा, थाना सिटी कोतवाली बताया।उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी शिवा वर्मा के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी अर्जुन यादव से 15,410 रुपये नगद बरामद कर ज़ब्त किए गए। आरोपी ने बाकी रकम और शराब खर्च कर देने की बात कबूल की है।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।चोरी के इस मामले में आरोपी शिवा वर्मा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
