
बिलासपुर,,,, शहर के सिंधी कॉलोनी में चर्चित “56 दिन में पैसा डबल” स्कीम का मास्टरमाइंड हीरा भागवानी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया! लंबे समय से चल रहे फरार आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने दबोचकर जेल भेज दिया, इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया कि आखिर किस तरह भोले-भाले लोग झूठे लालच में आकर अपनी जीवन भर की कमाई गंवा बैठते हैं!
सूत्रों के अनुसार, हीरा भागवानी ने कुछ वर्ष पहले निवेशकों को लालच दिया कि अगर वे उसके पास पैसा जमा करेंगे तो सिर्फ 56 दिनों में वह दोगुना रिटर्न देगा! शुरुआत में लोगों ने झिझकते हुए छोटी रकम लगाई! चौंकाने वाली बात यह थी! कि शुरुआती कुछ निवेशकों को तय समय पर वास्तव में दोगुना पैसा लौटाया गया!
इससे इलाके में तेजी से स्कीम की चर्चा फैल गई! लोग इसे “आसान कमाई का सुनहरा मौका” मानकर बड़ी-बड़ी रकम लगाने लगे! धीरे-धीरे दर्जनों परिवार इस जाल में फंसते चले गए!
जैसे-जैसे भरोसा बढ़ा, वैसे-वैसे निवेश की रकम भी करोड़ों तक पहुंच गई! लेकिन कुछ महीनों बाद असलियत सामने आनी शुरू हुई! कई निवेशकों को न तो तय समय पर पैसा मिला और न ही कोई संतोषजनक जवाब जब शिकायतें बढ़ीं तो हीरा भागवानी अचानक गायब हो गया!
पीड़ितों का कहना है! कि इस स्कीम में उन्होंने अपनी जमापूंजी, गहने बेचकर मिले पैसे, यहां तक कि कर्ज लेकर भी निवेश किया था! लेकिन सब डूब गया!
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की और हीरा भागवानी की तलाश शुरू की! महीनों की मशक्कत और तकनीकी जांच के बाद अंततः उसे दबोच लिया गया! फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है! और अब उसके नेटवर्क व अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है!
इस ठगी से प्रभावित परिवार आज आर्थिक और मानसिक संकट से जूझ रहे हैं! कई लोगों की हालत यह है! कि बच्चों की पढ़ाई रुक गई, व्यापार चौपट हो गया और गृहणियों की वर्षों की बचत की हुई कमाई भी चली गई! कुछ पीड़ित तो अब न्याय की उम्मीद में कोर्ट-कचहरी और थानों के चक्कर लगा रहे हैं!
एक निवेशक ने बताया
“शुरू में जब पैसा डबल होकर मिला तो लगा कि सच में किस्मत चमक गई! लेकिन बाद में जो हुआ, उसने हमें पूरी तरह बर्बाद कर दिया! अब न पैसा मिला, न भरोसा बचा…
वित्तीय मामलों के जानकारों का कहना है! कि ‘जल्दी अमीर बनने” का लालच इंसान को सबसे ज्यादा धोखा देता है! ऐसी स्कीमें पोंजी स्कीम कहलाती हैं! जिसमें शुरुआत में पुराने निवेशकों को नए निवेशकों के पैसों से रिटर्न दिया जाता है! जैसे ही नए निवेशक आना बंद होते हैं! पूरी योजना ढह जाती है! और लोग ठगे जाते हैं!
पुलिस की अपील
सिविल लाइन पुलिस ने लोगों से अपील की है! कि वे किसी भी अनजान स्कीम या व्यक्ति पर भरोसा न करें! निवेश से पहले उसकी वैधता, रजिस्ट्रेशन और बैंकिंग अनुमतियों की जांच जरूर करें! पुलिस ने चेतावनी दी है! कि ‘पैसा दोगुना” या “कम समय में अधिक मुनाफा” देने वाली स्कीमें 99% धोखाधड़ी ही होती हैं!
यह पूरा प्रकरण समाज को यह सीख देता है! कि आसान पैसों का लालच अक्सर जीवन भर की मेहनत पर पानी फेर देता है! जरूरत है! जागरूकता की और ऐसे लालचों से बचने की…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
