Sat. Nov 14th, 2026

ड्यूटी छोड़ पी गया जाम, खाकी पर लगा बदनामी का दाग! नशे में झूमता आरक्षक बना वायरल सनसनी”

बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दुर्गा उत्सव के दौरान एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यदुनंदन नगर के तिफरा क्षेत्र स्थित दुर्गा पंडाल में तैनात एक आरक्षक नशे की हालत में पाए गए। बताया जा रहा है कि यह आरक्षक प्रशांत रावत हैं।
स्थानीय लोगों और पंडाल में मौजूद लोगों ने बताया कि आरक्षक की ड्यूटी के दौरान उनकी यह हालत देख सभी हैरान रह गए। नशे की हालत में होने के कारण आरक्षक अपने कर्तव्यों का पालन ठीक से नहीं कर पा रहे थे।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग पुलिस की खाकीवर्दी पर सवाल उठा रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि सुरक्षा के लिए तैनात अधिकारी खुद नशे में कैसे पाए जा सकते हैं।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed