Sat. Nov 14th, 2026

**”पार्किंग को लेकर बवाल, नशे में धुत्त युवक ने चलाया डंडा! बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर

बिलासपुर,,,, बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित लाल बहादुर स्कूल ग्राउंड में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। घटना उस समय हुई जब एक युवक अपनी कार पार्क कर रहा था, तभी नशे में धुत्त दूसरे युवक ने उसे रोकते हुए बहस शुरू कर दी। बहस इतनी बढ़ गई कि नशे में धुत्त युवक ने डंडा उठाकर कार सवार युवक पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई। मारपीट की घटना का विडिओ किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवक की पहचान की जा रही है……

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed